सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मान्यता दत्त के प्यार में इस कदर डूबे थे संजय दत्त, मार्केट से हटवा ली थी B ग्रेड फिल्मों की सीडी और DVD, जानिए पूरी कहानी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मान्यता दत्त के प्यार में इस कदर डूबे थे संजय दत्त, मार्केट से हटवा ली थी B ग्रेड फिल्मों की सीडी और DVD, जानिए पूरी कहानी

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. संजय दत्त को डेट करने के बाद उन्होंने इन फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था.

संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं. मुस्लिम परिवार में पली-बढ़ी मान्यता एक बड़ी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लेकिन बड़ा रोल ना मिल पाने की वजह से वह बी ग्रेड फिल्मों में काम करने लगी थी. संजय दत्त को पसंद नहीं था कि मान्यता इस तरह की फिल्म में काम करें. जिसकी वजह से उन्होंने उनकी बी ग्रेड फिल्मों की सीडी खरीद ली थी. आपको आज इस किस्से के बारे में बताते हैं. जब मान्यता के प्यार में डूबे संजय दत्त ने उनेक लिए मार्केट से बी ग्रेड सीडी और डीवीडी हटवा दी थी.

मान्यता और संजय दत्त की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. जब संजय से मान्यता की मुलाकात हुई थी तो वह बी ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं. लेकिन जब उन्होंने संजय दत्त को डेट करना शुरू किया तो उन्होंने इस तरह की फिल्में छोड़ने का सोच लिया था. इससे पहले मान्यता फिल्म लवर्स लाइक अस में काम कर चुकी थीं. जो संजय को भी पसंद नहीं थी.

फिल्म के संजय दत्त ने खरीदे राइट्स

Advertisement

संजय दत्त को मान्यता की इस फिल्म के बारे में पता था. रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने इस फिल्म के 20 लाख में राइट्स खरीद लिए थे. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की सीडी और डीवीडी भी हटवाने की पूरी कोशिश की थी. संजय दत्त उस समय मान्यता के प्यार में इस कदर दीवाने थे.

2008 में की शादी

संजय दत्त और मान्यता ने कई सालों तक एर-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2008 में 50 साल की उम्र में शादी कर ली थी. दोनों की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. वह दोनों बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. संजय और मान्यता अपने बच्चों के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *