सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बिहार में बालू माफिया की दबंगई!एक होमगार्ड का जवान जख्मी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार में बालू माफिया की दबंगई! जमुई में SI को कुचलकर मार डाला, एक होमगार्ड का जवान जख्मी

Patna policemen of bihar are soft target of sand mafias know about the  details | बिहार में बालू माफियाओं के सामने प्रशासन क्यों नजर आने लगा है  बौना? कई पुलिसवालों की हो

एसआई प्रभात रंजन 2018 बैच के थे. बालू लदे ट्रैक्टर का चालक प्रभात रंजन और उनके साथ होमगार्ड के जवान राजेश कुमार शाह को रौंदते हुए भाग गया.

बिहार में बालू माफिया की दबंगई एक बार फिर देखने को मिली है. जमुई के गढ़ी थाना क्षेत्र का मामला है. बालू माफिया ने गश्ती पर गए गढ़ी अपर थानाध्यक्ष को ट्रैक्टर से कुचल दिया. इस हादसे में 2018 बैच के एसआई प्रभात रंजन की मौत हो गई. वहीं होमगार्ड के जवान राजेश कुमार शाह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना के बाद खुद एसपी सदर अस्पताल पहुंचे. यह घटना मंगलवार (14 नवंबर) सुबह करीब सात बजे के आसपास की है.

बताया जाता है कि गश्ती के दौरान बालू ट्रैक्टर को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया था. इस पर पुलिस को देख ट्रैक्टर के चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और रौंदते हुए भाग गया. टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी में बैठे दारोगा प्रभात रंजन को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सूचना मिलते ही गढ़ी थाना प्रभारी अमरेश कुमार दलबल के साथ पहुंचे. इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

इस घटना के बाद एसपी शौर्य सुमन खुद जमुई सदर अस्पताल पहुंचे. कई पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे. फिलहाल इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है. एसपी शौर्य सुमन ने जांच की बात कही है.

कई बार हो चुकी है इस तरह की घटना

बता दें कि बिहार में अक्सर बालू को लेकर इस तरह की घटना देखने को मिलती है. यह पहली बार नहीं है जब बालू माफिया ने पुलिस और सरकार को चुनौती दी है. एक माह के अंदर पटना में ही दो हत्याएं और एक गोलीबारी की घटना हो चुकी है. इससे पहले इसी साल अप्रैल में भी पटना में कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने हमला कर दिया था. इसमें खनन विभाग की महिला अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *