सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ब्रेक के बाद काम पर लौटीं सामंथा रुथ प्रभु, फैंस को दिखाई अपनी मेटाबोलिक उम्र

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ब्रेक के बाद काम पर लौटीं सामंथा रुथ प्रभु, फैंस को दिखाई अपनी मेटाबोलिक उम्र

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी उम्र का भी खुलासा किया है.

साउथ की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ समय पहले अपनी एक बीमारी का खुलासा किया था, जिसका नाम मायोसाइटिस है. वहीं अपनी हेल्थ पर फोकस करने के लिए काम से ब्रेक लेकर एक्ट्रेस विदेश इलाज करवाने चली गई थीं. अब सामंथा ने अपने फिटनेस से जुड़ी जानकारी देकर सभी को हैरान कर दिया है.

फैंस को दिखाई अपनी मेटाबोलिक उम्र

सामंथा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जहां उन्होंने बताया है कि उनका वजन कितना है. इंस्टाग्राम पर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘हमेशा सुबह के सूरज की तलाश में. सबसे अच्छी सुबह…’

पहली फोटो में अभिनेत्री हरियाली के बीच में वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने एक पर्ची शेयर की है, जिसमें उनका वजन, बॉडी फैट, बीएमआर, मसल मास जैसी चीजें बताई गई हैं. इस स्लिप में एक्ट्रेस का वजन 50 क‍िलो और मेटाबॉल‍िक ऐज 23 देखने लिखा हुआ है.

Advertisement

लोगों ने की जमकर तारीफ

वहीं 36 साल की उम्र सामंथा का मेटाबोलिक उम्र 23 साल देख फैंस हैरान हैं. उनके इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. हर कोई उनके फिटनेस की तारीफ कर रहा है. किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ‘सामंथा हर दिन मजबूत होती जा रही हैं. वाकई में ये एक फाइटर हैं.’ तो किसी अन्य सोशल मीडिया यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए कमेंट में कहा कि ‘बहुत शानदार. आप इस तरह से हमें प्रेरित करते रहें.’

इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा

बता दें कि कुछ समय पहले ही सामंथा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी हेल्थ से जुड़ी पॉडकास्ट सीरीज में अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं. इस खतरनाक बीमारी का पता उन्हें तब पता चला जब वह वो नागा चैतन्य से अलग हुई थीं. तब वह बुरी तरह से टूट चुकी थीं. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इस बीमारी पर काम करना शुरू कर दिया. बता दें कि बढ़ती उम्र के साथ मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया कम होने लगती है. वहीं मेटाबॉल‍िज्‍म रेट बढ़ाने के ल‍िए आपको एक्टिव रहना जरुरी होता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *