सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

इस दिवाली पर भी सलमान खान को मिलेगी कड़ी टक्कर, भिड़ेगा नया जादू

2 मिनट पढ़ें

दीवाली पर भी सलमान खान को मिलेगी कड़ी टक्कर, ‘टाइगर 3’ से टकराने आया ‘नया जादू’

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के दीवाली पर रिलीज होने का ऐलान हुआ है, लेकिन अब साउथ की एलियन विषय पर आधारित फिल्म भी इसी दिन रिलीज होगी. यानी मुकाबला जोरदार होगा.

‘अयलान’

ईद पर किसी का भाई किसी की जान सोलो रिलीज थी. सलमान खान की फिल्म तीन दिन में लगभग 66 करोड़ रुपये ही कमा सकी है. बेशक किसी का भाई किसी की जान का बॉक्स ऑफिस पर सफर जारी है. लेकिन इस बीच खबर आई है कि सलमान खान की सुपरहिट सीरीज टाइगर की अगली फिल्म टाइगर 3 दीवाली 2023 पर रिलीज होने जा रही है. लेकिन इस बीच खबर आ गई है कि साउथ की एलियन बेस्ड फिल्म जिसमें एक नया ही जादू नजर आ रहा है. दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही है. 24एएम स्टूडियोज के आरडी राजा द्वारा निर्मित और आर रविकुमार द्वारा निर्देशित शिवकार्तिकेयन की फैंटेसी एंटरटेनर ‘अयलान’ ने दीवाली 2023 पर रिलीज होगी.

प्रोजेक्ट पर प्रोडक्शन हाउस ने कहा, ‘अयलान के साथ, हम गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं करना चाहते थे, क्योंकि इसमें पैन-इंडियन फिल्म के लिए सीजीआई शॉट्स की संख्या सबसे अधिक होगी. हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ‘अयलान’ भारतीय सिनेमा की पहली फुल लाइव-एक्शन फिल्म होगी, जिसमें 4500 से ज्यादा वीएफएक्स शॉट्स होंगे, जिसमें एलियन कैरेक्टर अहम किरदार निभाएगा. हम कई हॉलीवुड फिल्मों के सीजी के पीछे कंपनी फैंटम एफएक्स को धन्यवाद देना चाहते हैं, उन्होंने अयलान के लिए असाधारण सीजी काम किया है. अयलान को तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा.’

अयलान एक फैंटेसी एंटरटेनर है, जिसमें शिवकार्तिकेयन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदार में हैं और एआर रहमान ने संगीत तैयार किया है. फिल्म का निर्माण 24एएम स्टूडियोज के आरडी राजा ने किया है और इसे केजेआर स्टूडियोज कोटपडी जे राजेश ने रिलीज किया है. करुणाकरन, योगी बाबू, शरद केलकर, ईशा कोप्पिकर, बनुप्रिया, बालासरवनन और कई अन्य सितारे स्टार कास्ट का हिस्सा हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *