सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

भाई दूज पर सलमान खान ने शेयर की अपनी शर्टलेस फोटो

3 मिनट पढ़ें

सलमान खान कुछ समय पहले डेंगू से पीड़ित हुए थे। अब एक्टर ठीक हो गए हैं और वह बीती शाम अपने जीजा आयुष शर्मा के बर्थडे पार्टी में नजर आए। वहीं अब सलमान ने भाई दूज के मौके पर एक स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है। इस दौरान वह सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर सलमान ने लिखा, हैप्पी भाई दूज। सलमान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर सलमान के फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि भाई ने आखिर भाई दूज को हैप्पी बना ही दिया। तो कोई सलमान की बॉडी की तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं, सलमान के बॉडीगार्ड ने शेरा ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने फायर इमोजी पोस्ट किया है। सलमान के बारे में बता दें कि हाल ही में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में डेंगू का लार्वा मिला है। जांच के बाद बीएमसी टीम ने दवा का छिड़काव किया और बाकी जगहों पर भी जांच शुरू की। हालांकि अभी क्लीयर नहीं हुआ कि सलमान के घर में लार्वा मिला है कि नहीं।

सलमान को हुआ था डेंगू

बता दें कि सलमान को जब डेंगू हुआ था तो वह अपनी फिल्मों की और शो बिग बॉस की शूटिंग नहीं कर पाए थे। वह वीकेंड का वार में नजर आने वाले थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद वह शुक्रवार के वीकेंड का वार में नजर नहीं आए। वहीं फिर शनिवार के वीकेंड का वार के एपिसोड में फिर करण जौहर आए थे। उन्होंने बताया था कि सलमान की तबीयत बिगड़ने की वजह से वह शो में आए हैं। सलमान की फिल्मों की बात करें तो वह अब फिल्म किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी डयरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल और पलक तिवारी अहम किरदार में हैं।वहीं टाइगर 3 की बात करें तो वह फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। टाइगर 3 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। वहीं किसी का भाई, किसी की जान को अगले साल ईद पर रिलीज किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *