सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सलमान खान ने की मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर हथियार लाइसेंस के लिए दिया आवेदन

3 मिनट पढ़ें
सलमान खान ने की मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर हथियार लाइसेंस के लिए दिया आवेदन

सलमान खान ने की मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर हथियार लाइसेंस के लिए दिया आवेदन

Advertisement

 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर अलग अलग वजहों से खबरों में रहते हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी प्रोफेशनल लाइफ के चलते सलमान खान सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसे में सलमान का का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद बाहर आते दिख रहे हैं। मीडिया सलमान से बात करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वो किसी भी बात का जवाब नहीं देते हैं और सीधे अपनी कार में बैठ जाते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन जमा किया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने मुंबई पुलिस कमिश्रर से हथियार लाइसेंस के आवेदन के लिए मुलाकात की है।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों ने सलमान खान और उनके पिता को भेजा था धमकी भरा पत्र

हालांकि खुद सलमान ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा। सलमान खान वीडियो में लाल टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान, पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से बाहर आते नजर आ रहे हैं। वहीं वो थोड़ा गुस्से में भी दिख रहे हैं। सलमान खान ने तो किसी के साथ फोटो क्लिक करवाई और न ही पैपराजी के किसी सवाल का जवाब दिया। मौके पर मौजूद मीडिया ने सलमान से ये जानने की कोशिश की कि आखिर वो पुलिस कमिश्नर से क्यों मिले ? लेकिन सलमान ने कोई जवाब नहीं दिया और कार में बैठ गए। बता दे कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था तथा यह गैंगस्टर विक्रम बराड़ की साजिश का हिस्सा था, जिसका मकसद पिता-पुत्र को भयभीत कर धन उगाही करना था। पुलिस अधिकारियों ने यह दावा किया।

Advertisement

गिरोह के एक कथित सदस्य महाकाल उर्फ सिद्धेश काम्बले को पुणे पुलिस ने किया था गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गिरोह के एक कथित सदस्य महाकाल उर्फ सिद्धेश काम्बले को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसी ने पूछताछ में उक्त जानकारी दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कहा कि धमकी भरा पत्र गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का पब्लिसिटी स्टंट था। अधिकारियों के अनुसार, बिश्नोई के एक सहयोगी विक्रम बराड के कहने पर धमकी दी गई थी, जो वर्तमान में कनाडा में स्थित है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *