सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

किरण राव की ‘लापता लेडीज’ की तारीफ करते हुए Salman Khan ने कर दी थी गलती, ट्रोलिंग के बाद डिलीट करना पड़ा Tweet

3 मिनट पढ़ें

किरण राव की ‘लापता लेडीज’ की तारीफ करते हुए Salman Khan ने कर दी थी गलती, ट्रोलिंग के बाद डिलीट करना पड़ा Tweet

हाल ही में सलमान खान किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ की जमकर तारीफ की थी. वहीं ट्रोल होने के बाद अब सुपरस्टार ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है.

किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ की कहानी ने सभी का दिल जीत लिया है. फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉलीवुड के कई सितारों ने फिल्म की तारीफ की है. वहीं सलमान खान ने भी फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़ें. लेकिन इस बीच सुपरस्टार से एक ऐसी भूल हो गई, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया है.

‘लापता लेडीज’ की तारीफ करते हुए सलमान खान ने कर दी थी गलती

हांलाकि, अब उन्होंने अपनी ये गलती सुधार ली है. दरअसल, सलमान ने अपने एक्स अकाउंट जो ट्वीट शेयर किया था, उसमें उन्होंने गलती से लापता लेडीज को किरव राव की डेब्यू फिल्म बता डाली. जबकि फिल्म निर्माता ने 2010 में धोबी घाट से डायरेक्शन में डेब्यू किया था.

अब ट्रोलिंग के बाद डिलीट करना पड़ा ट्वीट

वहीं यूजर्स ने सलमान की ये गलती फौरन पकड़ ली और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. वहीं बात बढ़ता देख सलमान ने कुछ देर बाद अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया.

सचिन ने भी की फिल्म की तारीफ

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ कई फिल्मी सितारों की तरफ से अच्छा रिसपॉन्स मिला है. सचिन तेंदुल्कर ने किरण राव के इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी. ऐसे में वर्ड ऑफ माउथ के बूते पर इस फिल्‍म की कमाई में आगे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. बता दें कि फिल्म को IMDB पर 8.1 रेटिंग मिली है.

फिल्म ने निकाली अपनी लागत

वहीं ‘लापता लेडीज’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 13 दिनों का कुल कलेक्शन अब 9.79 करोड़ हो गया है. वहीं 5 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपना लागत निकाल पाने में सफल रही है.

ये है फिल्म की कहानी

ये फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें ग्रामीण इलाके की कहानी को दिखाई गई है. वहीं फिल्म की कास्टिंग भी कमाल की है. लापता लेडीज में रवि किशन के अलावा नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम ने अहम भूमिकाओं में है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *