सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Salman Khan House Firing: सलमान ख़ान के अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग, मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

3 मिनट पढ़ें
Salman Khan House Firing: सलमान ख़ान के अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग, मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

Salman Khan House Firing: सलमान ख़ान के अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग, मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

Advertisement

Salman Khan House Firing: सलमान ख़ान के अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग, मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

Salman Khan House Firing: बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह फाइरिंग हुई है. भाईजान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर को अज्ञात लोगों ने आकर तीन राउंड फायरिंग की है. दोनों शख्स बाइक पर आए और हवा में गोलियां चलाकर फरार हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.

पुलिस अधिकार ने ही इस बात की जानकारी दी है. अधिकारी ने कहा कि-अधिकारी ने बताया कि – दो अज्ञात लोग रविवा की सुबह करीब 5 बजे सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करके भाग गए हैं. दोनों शख्स ने सुबह करीब 5 बजे गैलेक्सी अपार्टमेंट के बार चार राउंड फायरिंग की. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

इस घटना के बाद पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर शक है. उनके मुताबिक इस घटना में गैंगस्टर की गैंग का ही हाथ लग रहा है. लॉरेंस कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं. इस घटना के बाद सलमान खान के घर की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है.

सलमान के घर की दीवारों पर गोलियों के निशान

सलमान के घर के बाहर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, उसमें उनके घर की दीवारों पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं.

 

Advertisement

संजय राउत ने दिया ये बयान

वहीं इस घटना के बाद शिवसेना नेता संजय राउत का बयान भी सामने आया है. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि- पूरा पुलिस बल उनके सुरक्षा के लिए है. गृह मंत्री राजनिती में व्यस्त है लेकिन मुंबई की पुलिस तो राजनीति नहीं कर रही है? कहीं वो भी उनके पीछे-पीछे राजनीति कर रहे हैं. मैं बता दूं कि सलमान के घर के बाहर जो फायरिंग हुई है वो एक इशारा है कि इस मुंबई में कभी भी कहीं भी गोली चल सकती है.

महाराष्ट्र के सीएम ने किया सलमान को कॉल

सलमान के घर के बाहर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की. उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया.

पहले भी सलमान को मिल चुकी है धमकी

मालूम हो कि पिछले साल सानी 2023 में सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई ने जेल में बैठकर जान से मारने की धमकी दी थी. गैंगस्टर ने खुलेआम कहा था कि- सलमान खान मूर्ख हो जो उसे लगता है कि दाऊद इब्राहिम उसे हमारी पहुंच से बचा लेगा. तुझे कोई नहीं बचा पाएगा. इतना ही नहीं इस धमकी के बाद सलमान की टीम को धमकी भरा ईमेल भी आया था, जिसके तार भी बिश्नोई के साथ जुड़े मालूम हो रहे थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *