सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शहनाज गिल को गाड़ी तक छोड़ने आए सलमान खान, ईद की पार्टी के बाद दिखी दोनों की क्यूट बॉन्डिंग

2 मिनट पढ़ें
शहनाज गिल को गाड़ी तक छोड़ने आए सलमान खान, ईद की पार्टी के बाद दिखी दोनों की क्यूट बॉन्डिंग

शहनाज गिल को गाड़ी तक छोड़ने आए सलमान खान, ईद की पार्टी के बाद दिखी दोनों की क्यूट बॉन्डिंग

Advertisement

 

बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद शहनाज गिलने अपनी जिंदगी में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वक्त बीतने के साथ-साथ उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इन दिनों शहनाज गिल के पास काम की कोई भी कमी नहीं है और अब तो उनकी झोली में सलमान खान की नई फिल्म भी आ चुकी है। इस बीच शहनाज गिल और सलमान खान के दो नए वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल बीती रात ही सलमान खान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा ने अपने घर पर ईद की पार्टी दी हुई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शरीक हुईं। पार्टी में शहनाज गिल भी पहुंची हुई थी और यहां पर सलमान खान संग उनकी बॉन्डिंग देखते ही बनी।

Advertisement

शहनाज गिल के दोनों वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल

अर्पिता और आयुष शर्मा की ईद पार्टी से सामने आए शहनाज गिल के दोनों वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में शहनाज गिल और सलमान खान एक-दूसरे के गले मिल रहे हैं और शहनाज भी मस्ती भरे अंदाज में उन्हें अपनी गाड़ी तक ले आती हैं। सामने आए दूसरे वीडियो में वह मीडिया फोटोग्राफर्स को देखते ही कहती हैं कि देखो सभी लोग सलमान सर मुझे छोड़ने आए हैं। इन दोनों ही वीडियो को देखने के बाद शहनाज गिल के फैन्स की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है। लोग उनके क्यूट अंदाज को देखते ही कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *