सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सलमान खान ने पूछा हमारी फिल्में साउथ में क्यों नहीं चलती तो RRR फेम राम चरण ने बताई वजह

3 मिनट पढ़ें
सलमान खान ने पूछा हमारी फिल्में साउथ में क्यों नहीं चलती तो RRR फेम राम चरण ने बताई वजह

सलमान खान ने पूछा हमारी फिल्में साउथ में क्यों नहीं चलती तो RRR फेम राम चरण ने बताई वजह

Advertisement

सलमान खान ने पूछा हमारी फिल्में साउथ में क्यों नहीं चलती तो RRR फेम राम चरण ने बताई वजह

राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर एसएस राजामौली की RRR ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने से लेकर, 20 मिलियन की संख्या तक पहुंचने तक यह फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी सक्सेस के रूप में सामने आई है. खासतौर कोविड महामारी के बाद भी फिल्म ने नई ऊंचाई को छुआ है, इससे भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सिनेमा के फ्यूचर ब्राइट नजर आ रहा है.

साउथ में हमारी फिल्मों की सराहना क्यों नहीं हो रही है

हाल ही में इसके बारे में मेगा पावर स्टार राम चरण से पूछा गया कि साऊथ में बॉलीवुड फिल्मों की इतनी सराहना क्यों नहीं की जाती है, जबकि RRR और पुष्पा जैसी फिल्मों ने देश भर में रिकॉर्ड तोड़े हैं तो इस पर एक्टर ने सिनेमा और उसकी बाउंड्री के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि, “मैं हिंदी सिनेमा का एक ऐसा निर्देशक चाहता हूं जो एक पैन इंडिया फिल्म बनाए जो दक्षिण को भी केटर करे. वहीं सलमान खान ने ट्वीट करते हुए कहा, मुझे राम, राजामौली और तारक का काम बहुत पसंद है लेकिन साउथ में हमारी फिल्मों की सराहना क्यों नहीं हो रही है.

Advertisement

उनका कहना इतना स्पष्ट और ईमानदार है

उनका कहना इतना स्पष्ट और ईमानदार है, लेकिन मेरा मानना है कि यह सलमान जी की गलती नहीं है या किसी फिल्म की गलती नहीं है. यह राइटिंग है, यह निर्देशक है, जिसे ‘हमारा फिल्म इधर ही देखेंगे, हमारा फिल्म उधर ही देखेंगे’ की इन सीमाओं को ऊपर उठना है. हर राइटर को विजयेंद्र प्रसाद या राजामौली जैसी फिल्में लिखनी चाहिए और कहना चाहिए ‘इसमें विश्वास करो’.

निश्चित रूप से मैं एक भारतीय फिल्म बनाना चाहता हूं

सुपरस्टार ने कहा, निश्चित रूप से मैं एक भारतीय फिल्म बनाना चाहता हूं, जहां मैं बॉलीवुड टैलेंट के साथ काम करना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि निर्देशक साउथ से टैलेंट का पता लगाएं और बड़ी फिल्में बनाएं, ताकि हमारे पास बड़ा बजट हो और हम दिन के आखिर में बड़ी संख्या देखें. हमारे कल्चर में कई सारी विविधताएं हैं. लेकिन इसे हमें अपनी मजबूती बनाना चाहिए, कमजोरी नहीं. सबकुछ रिलेटिबिलिटी पर निर्भर करता है. नॉर्थ बेल्ट की कई सारी ऐसी मूवीज हैं जिन्हें साउथ में खूब देखा जाता है. हिंदी स्टार्स की कई सारी फिल्मों को हम पसंद करते हैं. सलमान सर ने जो कहा वो आस्पेक्ट भी सही है. लेकिन ऐसा नहीं है कि हम लोग नहीं देखते. लेकिन रिलीज करने से पहले फिल्म के कई सारे अन्य पहलुओं पर भी गौर करना जरूरी है. _ ब्यूरो रिपोर्ट खिलाफ न्यूज़

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *