सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Saif Ali Khan Attack: ‘खून ही खून दिख रहा था, मैंने पैसे भी नहीं लिए’, सैफ को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर की गवाही

3 मिनट पढ़ें
Saif Ali Khan Attack

Saif Ali Khan Attack: 'खून ही खून दिख रहा था, मैंने पैसे भी नहीं लिए', सैफ को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर की गवाही

Advertisement

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर गुरुवार को चाकू से अटैक हुआ था. इस अटैक के बाद वो खून से लथपथ ऑटो में बैठकर हॉस्पिटल पहुंचे थे. अब उस ऑटो ड्राइवर ने उस रात क्या-क्या हुआ इसे लेकर पूरी कहानी बताई है.

ऑटो ड्राइवर ने कहा, ‘हम तो आ रहे थे, तो आवाज आई. एक आंटी थीं दूर से आ रही थी तो उन्होंने रिक्शा-रिक्शा करके आवाज लगाई. तो मैं भी घबरा गया था. फिर गेट से भी आवाज आई. तो मैंने यूटर्न लिया और गेट की तरफ गया और वहां गाड़ी लगाई.’

आगे ड्राइवर ने कहा, ‘उस वक्त मैंने ये नहीं देखा कि सैफ अली खान. उन्होंने पैंट-कुर्ता पहना था पूरा सब खून से भीगा हुआ था. पूरे शरीर पर जख्म थे. मैं देखकर हक्का-बक्का रह गया. उसके बाद जब हॉस्पिट पहुंचे तो हम उन्हें इमरजेंसी डोर पर लेकर गए. वहां एंबुलेंस खड़ी थी. एंबुलेंस हटी पीछे उसके बाद रिक्शा साइड लगाया. फिर मैंने देखा कि कोई स्टार है और वो भी ऐसी हालत में.’

 

छोटा बच्चा था सैफ अली खान के साथ

Advertisement

ड्राइवर ने बताया, ‘सैफ खुद से चलकर आए थे. काफी लोग साथ थे. लेडीज भी. छोटा बच्चा भी उनके साथ था. शायद बच्चा होगा. रिक्शे से उतकर भी वो खुद ही चले हैं. उनकी गर्दन में चोट लगी थी. पीठ पर लगी थी. ऐसा लग रहा था कि खून ज्यादा बह रहा था. जब उतरे तो लाल ही लाल दिख रहा था. खून ही खून लग रहा था. तीन लोग थे. मैंने ले जाने के पैसे भी नहीं लिए. सैफ अली खान डरे हुए नहीं थे. आराम से ऑटो से उतरे ऐसा लग रहा था कि आपसी मामला हो, आपस में इंग्लिश में बात कर रहे थे. ऑटो में सैफ के साथ दो लोग थे. एक छोटा बच्चा और एक पुरुष. सैफ अपने बच्चे से लगातार बात कर रहे थे.’

ड्राइवर ने कहा, ‘हॉस्पिटल पहुंचने के बाद सैफ ने वहां स्टाफ से कहा कि मैं सैफ अली खान हूं. जल्दी से स्ट्रेचर लेकर आओ.’

मालूम हो कि सैफ अली खान के घर पर आधी रात को एक अज्ञात शख्स घुस गया था. उस शख्स के साथ सैफ अली खान की हाथापाई हुई थी. इसके बाद सैफ अली खान घायल हो गए थे और वो शख्स फरार हो गया था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *