सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi Cleanliness: सफाई व्यवस्था के सुधार व कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु ट्रिपल इंजन सरकार प्रतिबद्ध : संदीप कपूर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Cleanliness: सफाई व्यवस्था के सुधार व कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु ट्रिपल इंजन सरकार प्रतिबद्ध : संदीप कपूर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर में कहा कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकारों की मुख्य जिम्मेदारी है। इसी विषय पर बात करते हुए दिल्ली नगर निगम डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर ने कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने और सफाई कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा करने हेतु दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चाहे सीवर की सफाई हो या डीप क्लीनिंग, सफाई कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। श्री कपूर ने बताया कि सरकार ने सफाई कार्यों को आधुनिक करने के लिए 1,000 कचरा उठाने वाली और 100 नई सफाई मशीनों को मंजूरी दी है ताकि कर्मचारियों को आधुनिक उपकरणों का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी हर दिन अपने परिश्रम और सेवाभाव से दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं तथा उनकी कर्मनिष्ठा स्वच्छ दिल्ली की शक्ति है। श्री कपूर ने कहा की दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम न सिर्फ दिल्ली की सफाई व्यवस्था को ठीक करने में लगी हुई है बल्कि दिल्ली में जो सफाई कर्मचारी हैं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी पूरी मेहनत से दिल्ली को साफ व स्वच्छ रखने के लिए कार्य करते हैं मगर कोई भी उनके बारे में नहीं सोचता लेकिन भाजपा उनके बारे में सोचती भी है और उनके हित के लिए कार्य भी कर रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *