सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Runway 34 Box Office Collection : अजय देवगन की फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का साथ

3 मिनट पढ़ें
Runway 34 Box Office Collection : अजय देवगन की फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का साथ

Runway 34 Box Office Collection : अजय देवगन की फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का साथ

Advertisement

अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज था और फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड थे। फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में थे। बता दें कि रनवे 34 के ट्रेलर को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा था उसे देखकर लग रहा था कि फिल्म की शुरुआत काफ़ी ज़बरदस्त होगी।

फिल्म ने पहले दिन 3-3.50 करोड़ की कमाई की

लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उस हिसाब से फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। यहां तक की जो कमाई की जानकारी आई है उसके मुताबिक फिल्म की कमाई बहुत खराब है और इसकी उम्मीद भी नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 3-3.50 करोड़ की कमाई की है। तो ये कमाई कुछ खास नहीं है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो। वैसे खबर आ रही है कि सिर्फ रनवे 34 ही नहीं बल्कि हीरोपंती 2 की भी अच्छी कमाई नहीं हुई है।

अजय ने ना सिर्फ इस फिल्म में एक्टिंग की है बल्कि इसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया

वहीं केजीएप चैप्टर 2 जो पहले से थिएटर में चल रही हैं उसकी कमाई शानदार ही चल रही है। इसका मतलब अभी भी केजीएफ चैप्टर 2 का क्रेज चल रहा है और ये फिल्म हिंदी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। वैसे अजय देवगन की फिल्म का रिव्यू अच्छा था। क्रिटिक्स से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अजय देवगन के डायरेक्शन की भी तारीफ हुई है क्योंकि अजय ने ना सिर्फ इस फिल्म में एक्टिंग की है बल्कि इसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है।

Advertisement

अमिताभ बच्चन इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं

अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें अजय ने कैप्टर विक्रांत का किरदार निभाया है। वहीं रकुल प्रीत सिंह फर्स्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही हैं तो अमिताभ बच्चन इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे अजय और रकुल एक फ्लाइट के केस में फंस जाते हैं और बिग बी उनसे पूछताछ करते हैं। दोनों से 150 यात्रियों की जान खतरे में डालने को लेकर पूछताछ होती है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *