सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लंदन में शॉल बेच दुनिया पर किया ‘राज’, डील में हुई मुलाकात ने शिल्पा से मिलाया दिल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

नेपाल के शॉल लंदन में बेच दुनिया पर किया ‘राज’, डील में हुई मुलाकात ने शिल्पा से मिलाया दिल

वह दिग्गज कारोबारियों में शुमार हैं, लेकिन उन्हें पहचान उस हसीना की वजह से मिली, जिनके लाखों तलबगार थे, लेकिन उनका दिल चुराने में वह कामयाब रहे. बात हो रही है राज कुंद्रा की.

9 सितंबर 1975 के दिन लंदन में जन्मे राज कुंद्रा अपने काम के साथ-साथ विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रह चुके हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति होने के नाते शोहरत हासिल करने वाले राज कुंद्रा की जिंदगी काफी उथलपुथल भरी रही. बर्थडे स्पेशल में हम आपको राज कुंद्रा की जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू करा रहे हैं.

लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं राज कुंद्रा

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लंदन में जन्मे राज कुंद्रा असल में पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं. दरअसल, उनके पिता लुधियाना से लंदन गए और वहां कॉन्ट्रेक्टर का काम करने लगे. वहीं, उनकी मां भी एक दुकान पर बतौर असिस्टेंट काम करती थीं. राज की स्कूलिंग लंदन में ही हुई, लेकिन महज 18 साल की उम्र में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और कारोबारी दुनिया में उतर गए.

नेपाल जाकर किया कमाल

Advertisement

बता दें कि पढ़ाई छोड़ने के बाद राज कुंद्रा पहले दुबई गए और फिर वहां से नेपाल की राह पकड़ ली. नेपाल ही वह जगह है, जिसने राज कुंद्रा की जिंदगी में धमाल मचा दिया. दरअसल, वह नेपाल से पश्मीना शॉल खरीदकर उन्हें लंदन में बेचने लगे, जिससे उन्हें काफी मुनाफा हुआ. इसके बाद राज ने दुबई में एजेंशियल जनरल ट्रेडिंग कंपनी बनाई, जो धीरे-धीरे कामयाबी के रास्ते पर बढ़ने लगी. जब राज कुंद्रा का काम चल निकला तो वह बॉलीवुड फिल्मों के प्रोडक्शन में पैसा लगाने लगे. इसके अलावा सतयुग गोल्ड, बैसियन हॉस्पिटैलिटी रेस्तरां चेन और सुपर फाइट लीग में उन्होंने निवेश कर दिया. आज की तारीख में राज कुंद्रा अरबों की संपत्ति के मालिक हैं.

सफल नहीं रही पहली शादी

बता दें कि राज कुंद्रा ने एक बिजनेसमैन की बेटी कविता कुंद्रा को 2003 के दौरान अपना हमसफर बनाया था. दोनों की एक बेटी डेलिना भी है, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल सका. साल 2006 के दौरान उनका तलाक हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब दोनों के रिश्ते में दरार आई, तब कविता प्रेग्नेंट थीं. इसके अलावा दावा तो यह भी किया जाता है कि दोनों की शादी टूटने की वजह शिल्पा शेट्टी थीं. कविता ने शिल्पा शेट्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे.

डील ने मिला दिए दिल

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक डील के दौरान हुई थी. दरअसल, राज कुंद्रा ने परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी. इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए. कविता से तलाक लेने के बाद राज कुंद्रा ने शिल्पा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया, जिसे वह ठुकरा नहीं पाईं. नवंबर 2009 के दौरान दोनों ने शादी की ली. दोनों के दो बच्चे वियान और समीशा हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *