सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस अलकनंदा में गिरी, एक की मौत, 7 घायल, 11 लापता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस अलकनंदा में गिरी, एक की मौत, 7 घायल, 11 लापता

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर बस बद्रीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे के समय बस में कुल 18 यात्री सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है, सात लोग घायल हुए हैं और 11 अब भी लापता हैं।

घटना रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में हुई। SDRF, उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अब तक आठ यात्रियों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। घायलों में दो 9 वर्षीय बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस ऊपर की ओर चढ़ाई पर थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे नदी में जा गिरा। नदी में तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए हैं।

Advertisement

राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन संभवतः टेंपो ट्रैवलर था और यह बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों को लेकर चल रहा था। बस में राजस्थान के उदयपुर से आए चारधाम यात्रा पर निकले एक ही परिवार के सदस्य भी शामिल थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि SDRF और अन्य एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। मैं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *