सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

RRR : फैन की हरकत से परेशान हो गए राम चरण, बोले- अब तो छोड़ दो

2 मिनट पढ़ें
RRR : फैन की हरकत से परेशान हो गए राम चरण, बोले- अब तो छोड़ दो

RRR : फैन की हरकत से परेशान हो गए राम चरण, बोले- अब तो छोड़ दो

Advertisement

RRR ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन से अपना जलवा बिखेरने वाले स्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर के फैन्स उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं। दोनों एक्टर्स कही भी जाते हैं फैन्स उन्हें घेर लेते हैं। हाल ही में राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अमृतसर में कर रहे थे। इस दौरान उनके फैन्स ने शूटिंग सेट पर आकर उन्हें घेर लिया और उनका नाम जोर से चिल्लाने लगे। एक फैन ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि अपने फैन्स से राम चरण घिरे हुए हैं। सुपरस्टार भी कभी अपने फैन्स को निराश नहीं करते। राम चरण आगे आकर सभी से मिलने लगे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें गुस्सा आ गया। वीडियो में राम चरण ब्लैक कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। वो पूरी तरह से फैन्स से घिरे हुए हैं और आगे आकर वो लोगों के साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं। इसी दौरान एक फैन ने उनका हाथ पकड़ लिया, जो छोड़ नहीं रहा था। इस पर एक्टर ने नाराजगी दिखाते हुए कहा कि हाथ छोड़ो।

सोशल मीडिया पर राम चरण के स्वभाव की फैन्स जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर राम चरण के स्वभाव की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो अपने फैन्स से मिलने के लिए आए, ये बड़ी बात है। तो वहीं दूसरे ने कहा उन्हें परेशानी हो रही है लेकिन वो फिर भी विनम्र बने हुए हैं। वही एक ने लिखा मैन ऑफ द मासेस.

Advertisement

फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है

आपको बता दें, राम चरण निर्देशन शंकर की फिल्म आरसी 15 की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। कियारा की राम चरण के साथ ये दूसरी फिल्म होगी। दोनों की पहली फिल्म Vinaya Vidheya Rama थी। RRR की सक्सेस की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तो वहीं सिर्फ हिंदी भाषा में फिल्म ने अब तक 246 करोड़ रुपये कमा लिए है। इसके साथ एसएस राजामौली की फिल्म ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *