सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

गोल्डन ग्लोब में ‘आरआरआर’ को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार

3 मिनट पढ़ें

फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने पहली बार 2023 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपने लोकप्रिय गीत ‘नाटु नाटु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ श्रेणी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। हालांकि सर्वश्रेष्ठ ‘पिक्चर नॉन इंग्लिश’ श्रेणी में उसे अर्जेंटीना की फिल्म ‘अर्जेंटीना 1985’ ने मात दी। इस श्रेणी में ‘नाटु नाटु’ ने टेलर स्विफ्ट के गीत ‘कैरोलिना’, ग्रेगोरी मान के ‘चाओ पापा’, लेडी गागा के ‘होल्ड माय हैंड’, फिल्म ‘ब्लैक पैंथर:वकांडा फॉरएवर’ के गीत ‘लिफ्ट मी अप’ को मात दी। ‘हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह हॉलीवुड में पुरस्कार के मौसम की शुरुआत की तरह है, जिसका समापन ऑस्कर के साथ होता है। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन में मंगलवार को 80वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। फिल्म ‘आरआरआर’ को सर्वश्रेष्ठ ‘पिक्चर नॉन इंग्लिश’ श्रेणी में भी जीत की उम्मीद थी, हालांकि उसे अर्जेंटीना की फिल्म ‘अर्जेंटीना 1985’ ने मात दे दी। इस श्रेणी में कोरियाई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘डिसीज़न टू लीव’, जर्मनी की फिल्म ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ और फ्रेंच-डच फिल्म ‘क्लोज़’ भी नामित थी।

तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने स्वर दिया है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब ‘नाचना’ है। गीत ‘नाटु नाटु’ ने 14 अन्य गीत के साथ सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की श्रेणी में 95वें अकादमी पुरस्कार की ‘शॉर्टलिस्ट’ में भी जगह बनाई है। अंतिम नामांकन की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। कीरावानी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए राजामौली का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘‘पुरस्कार स्वीकार करते हुए इसका हकदार किसी और को बताना एक पुराना चलन रहा है। मैंने सोचा था कि मुझे जब पुरस्कार मिलेगा तो मैं ऐसा नहीं करूंगा लेकिन माफी चाहता हूं कि मैं वही चलन दोहराने जा रहा हूं क्योंकि मैं सच में ऐसा मानता हूं।’’ कीरावनी ने कहा, ‘‘यह पुरस्कार मेरे भाई और फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजामौली के नजरिए को समर्पित है। मेरे काम पर निरंतर भरोसा करने और सहयोग के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं।’’

संगीतकार ने कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित, गीतकार चंद्रबोस और गायक सिप्लिगुंज और भैरव को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने अभिनेता एन. टी. रामाराव जूनियर और राम चरण का गाने में पूरे जोश के साथ नाचने के लिए उनका भी शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिल्म फिल्म से जुड़े तमाम कलाकारों को बुधवार को बधाई दी और कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *