सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

RR vs RCB Qualifier 2: जोस बटलर के तूफानी शतक के बदौलत राजस्थान रॉयल्स 14 साल बाद फाइनल में, आरसीबी को 7 विकेट से हराया

4 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला गया। जहा शानदार गेंदबाजी और दमदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 7 विकेट से मात दी। राजस्थान की जीत के हीरो रहे जोस बटलर, जिन्होंने ने इस मैच में सीजन का चौथा शतक लगाया है। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है। राजस्थान रॉयल्स ने पहला आईपीएल यानी 2008 में खिताब जीता था, उसके बाद टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। तब राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न की अगुवाई में खिताब जीता था। आईपीएल-2022 शुरू होने से पहले ही शेन वॉर्न का निधन हुआ था, राजस्थान रॉयल्स सीजन की शुरुआत से ही शेन वॉर्न के सम्मान में गेम खेल रही है। ऐसे में अब टीम के पास शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देने का सबसे बेहतरीन मौका है।

रजत पाटीदार ने 58 रन की पारी खेली 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत राजस्थान के खिलाफ अच्छी नहीं रही और ओपनर बल्लेबाज विराट कोहली महज 7 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विराट कोहली का कैच संजू सैमसन ने पकड़ा। कप्तान डुप्लेसिस ने 25 रन की पारी खेली और मैककाय की गेंद पर अपना कैच आर अश्विन को थमा बैठे। ग्लेन मैक्सवेल ने 13 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली और इस दौरान 2 छक्के व एक चौका भी लगाया, लेकिन ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर मैककाय ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ा। रजत पाटीदार ने चहल की गेंद पर छक्का लगाते हुए 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 42 गेंदों पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 58 रन की पारी खेली और अश्विन की गेंद पर आउट हो गए। महिपाल लोमरोर 8 रन बनाकर जबकि दिनेश कार्तिक 6 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। वानिन्दु हसरंगा बिना खाता खोले ही प्रसिद्ध कृष्णा का तीसरा शिकार बने। शाहबाज अहमद 12 रन बनाकर जबकि जोस हेजलवुड एक रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा व मैककाय ने तीन-तीन जबकि बोल्ट व अश्विन को एक-एक सफलता मिली।

जोस बटलर का शानदार शतक

158 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने धुआंधार शुरुआत की। टीम ने पांच ही ओवर में 60 रन बना लिए थे। लेकिन छठे ही ओवर में टीम को पहला झटका लगा, जब यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। उन्होंने 13 गेंद पर 21 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद मोर्चा संभाला कप्तान संजू सैमसन और जोस बटलर ने। दोनों ने अपने अंदाज में आक्रामक पारी खेली। टीम जब 100 रन का आंकड़ा पार कर जीत की ओर बढ़ रही थी, तभी कप्तान संजू सेमसन आउट हो गए। तब टीम का स्कोर 113 रन था। संजू सैमसन ने 21 गेंद पर 23 रन की पारी खेली। लेकिन टीम के लिए अच्छी बात ये थी कि जोस बटलर एक छोर पकड़े हुए थे और टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे। संजू सैमसन के आउट होने के बाद उन्हें देवदत्त पडिक्कल का साथ मिला। हालांकि जीत तक पहुंचने से कुछ ही देर पहले देवदत्त पडिक्कल आउट हो गए, लेकिन जोस बटलर टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *