करावल नगर जिला कांग्रेस की बैठक में पहुंचे रोमेश सब्बरवाल और मनोज यादव : आदेश भारद्वाज
* शांति मार्च को सफल बनाने का किया आह्वान
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : करावल नगर जिला कांग्रेस की बैठक में लोकसभा प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोमेश सब्बरवाल तथा मनोज यादव पहुंचे तथा सन्गठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर चर्चा की | 16 अप्रैल को किए गए धरने के बाद अब कांग्रेस 25 अप्रैल को “संविधान बचाओ अभियान” के तहत एक शांति मार्च निकालने जा रही है। इसी संदर्भ में जिला करावल नगर कांग्रेस कमेटी में एक अहम बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तैयार की गई। बैठक में बैठक में जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज, जिला प्रभारी लक्ष्मण रावत, दीपक वशिष्ठ, फरीद और पूर्व प्रत्याशी डॉ पी के मिश्रा, ईश्वर बागड़ी व मंगेश त्यागी ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धरकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की और इस हादसे को केंद्र सरकार की नाकामी बताते हुए और सीधा सीधा गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा फेलियर माना।
रोमेश सब्बरवाल नें केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग किए जाने पर सवालिया निशान लगते हुए कहा कि जिस मामले में एक साल पहले ईडी की पड़ताल और कोर्ट में कुछ नहीं निकला उस मामले में फिर से नोटिस जारी कर परेशान करना मात्र द्वेष भाव नहीं तो और क्या है? भाजपा डराकर शासन करना चाहती है लेकिन कांग्रेस और उसके सिपाही किसी चीज से भय नहीं खाते हैं। उन्होंने आगे कहा देश में राहुल गांधी ही ऐसे नेता है जो महंगाई,बेरोजगारी, गिरती जीडीपी, किसानों की बदहाली और सामाजिक सुरक्षा को लेकर मुखरता से आवाज उठा रहे हैं। आदेश भारद्वाज नें कहा भाजपा सरकार अपनी इन्हीं नाकामियों को छुपाने के लिए नित नए हथकंडे अपना कर ध्यान भटकाव की राजनीति कर रही है।
अब न सिर्फ राहुल गांधी बल्कि देश का बच्चा बच्चा पूछना चाहता है कि आपने महंगाई रोकने का वादा किया था तो आज महंगाई नित नए रिकॉर्ड क्यों तोड़ रही है | आपने 2 करोड़ रोजगार की बात की थी तो 45 साल की सबसे बड़ी बेरोजगारी कैसे आ गई | आपने महिला सुरक्षा की बात की थी तो देश की बेटियां रोज क्यों शर्मसार हो रही है | अपने सबका साथ की बात की थी तो देश में धर्म जाति की नफरती आग क्यों लग रही है? चाहे सरकार जितने मर्जी जुल्म कर ले कांग्रेस हमेशा ही लोगों की आवाज बनकर खड़ी रहेगी। इस बैठक में डॉ एस पी सिंह, परवीन भड़ाना, डॉ अकरम, रामनिवास यादव, शहज़ाद ख़ान, कवल सिंह, यूथ कांग्रेस के मोहित सैनी, सुरेंदर कोच, मुंनेस कुमार, डॉक्टर रमेश चंद्रा, संजय भारद्वाज, एडवोकेट आदित्य भारद्वाज, बलजीत सिंह शर्मा, पी एस रावत, राम प्रकाश झा, महेंद्र रावत, कालीचरण पवार, मंसूरी, भाई वीर सिंह, नसीम भाई,l याकूब मेसी जी दया राम बेनीवाल, मुनश यादव, देवेंद्र कुमार, रेखा रानी, वीणा भाट, सविता चौधरी, राज, नन्वा प्रधान, देविंदर शर्मा, प्रधान राम प्रकाश झा, मनोज कुमार राय, ठाकुर सनसनवाल व गणमान्य लोगों ने भाग लिया |


