सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Rohtak Basketball Accident: नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की प्रैक्टिस के दौरान पोल गिरने से मौत, हादसा CCTV में कैद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rohtak Basketball Accident: नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की प्रैक्टिस के दौरान पोल गिरने से मौत, हादसा CCTV में कैद

हरियाणा के रोहतक जिले के लाखन माजरा गांव में एक बड़ा और दुखद हादसा हुआ, जिसमें 16 वर्षीय नेशनल लेवल बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की प्रैक्टिस के दौरान मौत हो गई। घटना गांव के खेल मैदान में बने बास्केटबॉल कोर्ट पर सुबह करीब दस बजे हुई। हार्दिक प्रैक्टिस के दौरान पोल से लटकने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक लोहे का पोल उसके ऊपर गिर पड़ा।

हादसे का पूरा मंजर पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। शुरुआती प्रयास में हार्दिक को पास ही अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने तुरंत बाहर निकाला और PGI रोहतक ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन कुछ देर बाद हार्दिक ने दम तोड़ दिया। हार्दिक ने कई नेशनल प्रतियोगिताओं में मेडल जीते थे—कांगड़ा में सिल्वर, हैदराबाद और पुडुचेरी में ब्रॉन्ज मेडल। उनकी अचानक मौत से परिवार और गांव में गहरा शोक है।

Advertisement

यह पहली घटना नहीं है। दो दिन पहले बहादुरगढ़ के होशियार सिंह स्टेडियम में भी एक 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन प्रैक्टिस के दौरान पोल गिरने से मृत हो गया था। दोनों हादसों ने हरियाणा के खेल स्टेडियमों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोग और खेल संगठनों ने मांग की है कि सरकार तुरंत सभी खेल मैदानों में लगे बास्केटबॉल पोल और अन्य संरचनाओं की जांच कराए, ताकि आगे किसी भी होनहार खिलाड़ी की जान जोखिम में न पड़े। इन हादसों ने खेल सुरक्षा के प्रति प्रशासन की सजगता की जरूरत को एक बार फिर उजागर किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *