सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रोहित शर्मा का करियर धोनी की वजह से बना,गौतम गंभीर का चौंकाने वाला दावा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

धोनी की वजह से बना है रोहित शर्मा का करियर, गौतम गंभीर का चौंकाने वाला दावा

एशिया कप 2023 में रोहित शर्मा अब तक कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही मोर्चों पर सभी को प्रभावित करने में कामयाब हुए हैं. इसी बीच उनकी इस कामयाबी का श्रेय गौतम गंभीर ने धोनी को दिया है.

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में 53 रनों की अपनी शानदार पारी खेली. इस दौरान रोहित ने वनडे में अपने 10,000 रनों का भी आंकड़ा पार करने के साथ ऐसा करने वाली भारत के छठे खिलाड़ी बन गए. रोहित शर्मा की इस उपलब्धि पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए इसका श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को दिया.

रोहित का शुरुआती अंतरराष्ट्रीय करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है, ऐसे में उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया था. अपने शुरुआती 2000 वनडे रन पूरे करने के मामले में रोहित भारत के चौथे सबसे धीमे बल्लेबाज थे. हालांकि साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी रोहित के करियर के लिए सबसे बड़ा बदलाव साबित हुई उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज खेलने का मौका मिला.

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में रोहित ने मिल इस मौके को दोनों हाथों से लपकते हुए टीम में अपनी जगह को पूरी तरह से पक्का कर लिया. वहीं गौतम गंभीर ने भारत-श्रीलंका मैच के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि आज हम जिस रोहित शर्मा को देख रहे हैं उसका सबसे बड़ा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को जाता है. रोहित जब करियर के शुरुआती दौर में संघर्ष कर रहे थे तो उस समय धोनी का उनको काफी समर्थन मिला और अब वह इसे सही भी साबित कर रहे हैं.

एशिया कप 2023 में रोहित का दिखा बल्ले से अब तक शानदार फॉर्म

एशिया कप 2023 में रोहित शर्मा बतौर कप्तान और बल्लेबाज अब तक दोनों ही मोर्चों पर खुद को साबित करने में कामयाब हुए हैं. रोहित ने नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए टीम को शानदार शुरुआत देने का काम किया. अब तक इस एशिया कप में रोहित ने 4 पारियों में 64.67 के औसत से 194 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के भी देखने को मिले.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *