सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Rohini Dog Lovers: रोहिणी में डॉग लवर्स का हंगामा, MCD टीम पर हमला और कुत्ते छुड़ाए

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rohini Dog Lovers: रोहिणी में डॉग लवर्स का हंगामा, MCD टीम पर हमला और कुत्ते छुड़ाए

दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार सुबह एक विवादित घटना सामने आई, जिसमें एमसीडी की वेटरनरी टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। टीम इलाके के आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए गई थी, लेकिन वहां मौजूद डॉग लवर्स ने टीम के साथ मारपीट की और पकड़े गए कुत्तों को जबरन छुड़ा दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

एफआईआर के अनुसार, एमसीडी टीम में ड्राइवर ओमप्रकाश और कर्मचारी रतन, दीपक, पुष्पेंद्र व अनिल शामिल थे। टीम सेक्टर-16 स्थित सरवोदय विद्यालय से मिली शिकायत पर गई थी, जहां एक आवारा कुत्ते को पकड़ने की कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम सेक्टर-3 में दूसरे कुत्ते को पकड़ने पहुंची।

वेटरनरी ऑफिसर रविश कसाना ने बताया कि इसी दौरान कुछ डॉग लवर्स आ गए और टीम से उलझने लगे। उन्होंने स्टाफ पर हमला किया, दोनों कुत्तों को स्कूल परिसर में छोड़ दिया और सरकारी वाहन के साथ तोड़फोड़ की। आरोप है कि गाड़ी के शीशे तोड़े गए, कुत्ता पकड़ने के जाल और लॉग बुक को नुकसान पहुंचाया गया, इग्निशन चाबी तोड़ी गई और वाहन में रखे औजार ले लिए गए।

Advertisement

एमसीडी अधिकारी ने कहा कि यह घटना न केवल सरकारी काम में बाधा है बल्कि कर्मचारियों के लिए भी खतरा है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके।

इस घटना ने एमसीडी कर्मचारियों में नाराज़गी पैदा कर दी है। उनका कहना है कि यदि डॉग लवर्स कानून अपने हाथ में लेने लगे तो न केवल सरकारी कामकाज प्रभावित होगा, बल्कि क्षेत्र में कुत्तों से होने वाली परेशानियां भी नहीं सुलझेंगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *