Home खेल हार के साथ खत्म हुआ रोजर फेडरर का करियर, नम आंखों से...

हार के साथ खत्म हुआ रोजर फेडरर का करियर, नम आंखों से टेनिस को कहा अलविदा

0
194

दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने करियर के आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप में हार के साथ टेनिस से संन्यास ले लिया। इस अंतिम टूर्नामेंट में फेडरर ने राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाई थी। अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए इस मुकाबले में 4-6, 7-6 (2), 11-9 से फेडरर को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद रोजर फेडरर काफी भावुक दिखाई दिए। उनकी आंखों में आंसुओं की झलक नजर आ रही थी। टेनिस कोर्ट के बीच में खड़े होकर उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद नोवाक जोकोविच से मिले। इस दौरान राफेल नडाल भी फेडरर की विदाई के पलों को महसूस कर भावुक नजर आए। नडाल ने रोजर फेडरर के शानदार करियर के बारे में कहा, “जब रोजर ने इस खेल को अलविदा कहा, तब मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी जा रहा है। क्योंकि जितने भी पल वो मेरे साथ या मेरे सामने रहे, वे मेरे जीवन की महत्वपूर्ण यादें हैं।” एटीपी टूर ने ट्विटर पर फेडरर और नडाल के फुटेज को इस कैप्शन के साथ साझा किया गया, “हम इससे कैसे उबरें?” इस पर एक टेनिस प्रशंसक ने कहा, “एक युग का अंत, पुरुषों के टेनिस में सबसे अच्छी प्रतिद्वंद्विता और दोस्ती में से एक! आप दुखी होंगे, रोजर। बहुत खुश हूं कि आपने अपने आखिरी पेशेवर मैच के लिए राफेल को अपना साथी चुना! ऐसा भावनात्मक क्षण!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here