सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

NICU में पैदा होते ही एडमिट हुई थी Rochelle- Keith की बेबी गर्ल, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पैदा होते ही NICU में एडमिट हुई थी Rochelle- Keith की बेबी गर्ल, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

पैदा होते ही NICU में एडमिट हुई थी रोशेल- कीथ की बेबी गर्ल, एक्ट्रेस ने  वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लेबररूम से लेकर बेबी को घर लाने तक ...

बिग बॉस 9 फेम रोशेल राव और कीथ सिकेरा हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं. इस बीच कपल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस नई जर्नी की झलक दिखाई है.

‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) एक्ट्रेस रोशेल राव (Rochelle Rao) और कीथ सिकेरा (Keith Sequeira )हाल ही में पेरेंट्स बने हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. कुछ दिन पहले कपल ने अपनी नन्ही परी संग पहली फोटो भी शेयर की थी. जिसमें कीथ अपनी लाडली का हाथ थामें नजर आए थे. वहीं, अब रोशल ने एक वीडियो शेयर की हैं जिसमें उन्होंने बेटी के जन्म के बाद आनी वाली परेशानी शेयर की है.

पैदा होते ही NICU में एडमिट हुई थी रोशेल की बेबी गर्ल 

Advertisement

दरअसल, रोशल और कीथ की न्यू बोर्न बेबी गर्ल को पैदा होते ही NICU में भर्ती करना पड़ा था. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बेटी की जन्म से लेकर अब तक की झलक दिखाते हुए बताया है कि कैसे जन्म के तुरंत बाद उनकी नन्ही परी को NICU में एडमिट करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि, बेबी का वजन काफी कम था इस वजह से उसे इमरजेंसी में रखना पड़ा था.

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द 

वीडियो शेयर करते हुए रोशेल ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा- वो पल बेहद डरावना था . उस दौरान फैमिला का साथ होना. उसे पहली बार देखने से लेकर अब बिना नींद के रातों तक, सब कुछ बेहद अलग है. ये पिछले दो हफ्ते हमारी जिंदगी के सबसे अच्छे और पागल पन भरे रहे हैं. कभी नहीं सोचा था कि हम इस छोटे से बच्चे को इतना प्यार करेंगे. एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि- इस खूबसूरत आशीर्वाद के लिए ईश्वर को धन्यवाद. उम्मीद है कि हम उसे लाइफ का सबसे अच्छा वर्जन दे सकें.

बता दें कि, इस वीडियो में कपल अपनी बेटी को पहली बार देखने से पहले और अब तक उसकी देख रेख करने तक का सफर दिखाया है. इस दौरान उन्होंने अपनी नन्ही परी की हेल्थ को वापस पाने के लिए अपनी फैमिली के साथ ही अपनी हाउस हेल्प तक का धन्यवाद किया है. फैंस बेसब्री से कपल की बेटी का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *