सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ऋचा चड्ढा की ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को मिला अवार्ड, अली फजल बोले- ‘बेटी को घर पर छोड़कर काम करना मुश्किल’

3 मिनट पढ़ें
ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा की ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को मिला अवार्ड, अली फजल बोले- 'बेटी को घर पर छोड़कर काम करना मुश्किल'

Advertisement

Ali Fazal Praises Richa Chadha: ऋचा चड्ढा की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को इंडिपेंडेंट स्पिरिट्स अवार्ड्स फिल्म इंडिपेंडेंट में जॉन केसवेट्स अवार्ड मिला है. ऐसे में एक्ट्रेस के पति अली फजल ने उन्हें बधाई दी है और बताया है कि कैसे बेटी को घर पर छोड़कर काम करना ऋचा के लिए मुश्किल रहा है. इसके बाद भी उन्होंने बखूबी इसे हैंडल किया.

अली फजल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने इंडिपेंडेंट स्पिरिट्स अवार्ड्स फिल्म इंडिपेंडेंट में जॉन केसवेट्स अवार्ड जीता. मुझे लगता है कि सनडांस जीतने से लेकर स्पिरिट अवार्ड्स के साथ इसे क्लोज करने तक ये सफर इतना भी बुरा नहीं था. मैं एलर्जी के लिए माफी चाहता हूं, मुझे साइनस है.’

 

‘बच्ची को घर पर छोड़कर सफर करना…’
अली फजल ने आगे लिखा- ‘मुझे पता है कि ऋचा आपके लिए हमारी बच्ची को घर पर छोड़कर सफर करना, बाहर काम पर जाना कितना मुश्किल भरा था. गर्ल्स अब ट्रॉफी घर ला रही हैं और मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अपने साथी के साथ इस खूबसूरत सफर का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. भारत और सिनेमा जगत के लिए बहुत बड़ा समय है. पायल कपाड़िया की ऑल वी इमेजिन एज लाइट से लेकर किरण राव की लापता लेडीज तक, अनुजा से बक्शो बोंडी तक इन फिल्मों की शानदार प्रेजेंस पर सभी की नजरें रहीं.’

Advertisement

‘हम ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे…’
‘मिर्जापुर’ एक्टर का मानना है कि भारतीय सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसे लेकर आगे की जेनरेशन गर्व महसूस करेगी. उन्होंने कहा, ‘शायद आज नहीं, लेकिन एक दिन जब हम बहुत सारी अच्छी चीजें जमा कर लेंगे और जब पीछे मुड़कर देखेंगे, तो हम ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे और कहेंगे कि अरे, हमारे पास तो ये सब पहले से ही था.’

‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ के नाम दर्ज ये रिकॉर्ड
बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को 2025 इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड्स में जॉन कैसवेट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया. ये कैटेगरी 1 मिलियन डॉलर से कम के बजट में बनी बेस्ट फीचर फिल्म को सम्मानित करती है. ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ ये सम्मान पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर इतिहास रच चुकी है.

‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ की स्टार कास्ट
‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को शुचि तलाती ने लिखा और डायरेक्ट किया है. ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ के स्टारकास्ट पर नजर डालें तो इसमें कनी कुसरुति, प्रीति पाणिग्रही और केशव बिनॉय किरण मुख्य भूमिकाओं में हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *