सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गलवान का जिक्र कर मुश्किल में रिचा चड्ढा, सेना के अपमान का लगा आरोप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है कि उनपर सेना के अपमान का आरोप लग रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, ‘गलवान हाय कह रहा है’। इसके बाद भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा है, ‘अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए, हमारे सशत्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है’।

बता दें कि भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारत और चीन के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अभिनेत्री की क्लास लगाने में जुट गए। एक यूजर ने लिखा- ‘गलवान में देश के लिए 20 बहादुर सैनिकों ने प्राणों की बाजी लगा दी लेकिन यहां एक एक्ट्रेस भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही हैं’। अब ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट के जवाब में अक्षय कुमार का भी रिएक्शन आया है। अक्षय ने ऋचा के पोस्ट के जवाब में लिखा- “ये देखकर काफी दुख हुआ। हमें कभी भी अपने देश की सेना के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। वो हैं तो हम हैं।” भाजपा नेता मनजिंदर सिंह ने लिखा, ‘ऋचा चड्ढा जैसी थर्ड ग्रेड बॉलीवुड एक्ट्रेस पब्लिसिटी स्टंट के लिए भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। उनके इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। मैं मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *