सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की रस्में शुरू

2 मिनट पढ़ें

ऋचा चड्ढा और अली फजल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गई है। एक हफ्ते तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन की शुरुआत गुरुवार की रात को हुई। इस दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों में ऋचा और अली की फिल्मों का कुछ ना कुछ टच दिया गया है। उनके निभाए किरदारों और फिल्मों के नाम के आधार पर कॉकटेल और मॉकटेल परोसे गए। जैसे गुड्डू भैया की पान, गुलाबो मिर्जापुर वाली, नगमा खातून का मोहन मसाला नींबू- वासेपुर से और बाबी जासूस का बंटा जलजीरा- तसव्वुर कीजिए। इस बीच अब ऋचा और अली ने पहली बार अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की आधिकारिक तस्वीरें शेयर की हैं। ऋचा और अली की प्री वेडिंग सेलेब्रेशन दिल्ली में हो रही है। उसके बाद वो मुंबई आएंगे जहां बॉलीवुड से जुड़े लोगों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। कपल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो स्टनिंग लग रहे हैं। ऋचा ने पेस्टल कलर का लहंगा पहना हुआ है। उनके इस ड्रेस के डिजाइनर राहुल मिश्रा हैं। वहीं अली ने अंगरखा पहना है। इसे अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। इसलिये ऋचा ने हल्दी फंक्शन के लिये राजस्थान से 5 आर्टिस्ट्स बुलाए थे। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी का एक वीडियो भी पोस्ट किया था। वीडियो में एक्ट्रेस के हाथों में अली फजल के नाम की मेहंदी लगी दिख रही थी। हथेली पर दोनों के नाम के पहले अक्षर लिखे हुए थे। मेहंदी का रंग काफी गहरा था, जिससे पता चल रहा था कि अली उन्हें कितना प्यार करते हैं। आपको बता दें कि, ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी 4 अक्टूबर को होगी। ये जोड़ा शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन भी रखेगा। एक रिसेप्शन मुंबई और दूसरा दिल्ली में होगा। अली फजल के साथ काम कर चुकी गेरार्ड बटलर और जूडी डेंच जैसी हॉलीवुड हस्तियां अली और ऋचा चड्ढा की शादी में शामिल होंगी। इस शादी की कार्ड से लेकर सजावट तक सब कुछ खास होने वाली है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *