सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भीलवाड़ा में लापता बच्ची के कोयले की भट्टी में मिले अवशेष, रेप के बाद हत्या की आशंका

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में कोयले की भट्टी में बच्ची का अवशेष मिला है। बच्ची कल मां के साथ खेत पर बकरी चराने गई थी। दोपहर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की। गांव के जंगल में कालबेलिया समाज के लोग भट्टी से कोयला पकाते हैं। परिजनों ने संदेह के आधार पर भट्टी की तलाशी की। भट्टी में मिले अवशेष से बच्ची की पहचान हुई है। भीलवाड़ा के कोटडी डीएसपी श्यामसुंदर बिश्नोई और थानाधिकारी शिवराज गुर्जर के अनुसार कोटडी पुलिस थाना सर्किल में रहने वाली लड़की रोजाना की तरह बुधवार सुबह 8 बजे घर से बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर गई. यह लड़की रोजाना 2 बजे तक बकरियां लेकर घर लौट आती थी. लेकिन बुधवार को दोपहर बकरियां घर आ गई. जबकि नाबालिग किशोरी नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए.

लापता किशोरी के रिश्तेदारों के घरों पर तलाश करने लगे। कई जगह तलाश की लेकिन किशोरी कहीं नहीं मिली। उसके बाद तलाश करते हुए। वो नरसिंहपुर के जंगल की ओर गए। जहां 4 से 5 कोयला भट्टियां थीं। उसमें से एक भट्टी धधकती मिली। इस क्षेत्र में कालबेलिया जाति के लोग अक्सर कोयला बनाते हैं। इसके चलते परिजनों को एक ही भट्टी जलने और उसमें दुर्गंध आने पर मन में शंका हुई। इस पर जलती हुई भट्टी की राख को लकड़ी से खंगाला तो उसमें चांदी का कड़ा मिला। यह कड़ा उसी किशोरी का होने और लाश को भट्टी में जला देने की शंका होने लगी इसके बाद ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। कोटड़ी पुलिस को सूचना दी गई। भीलवाड़ा के एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया कि बच्ची की हत्या और जलाने की सूचना मिली है। कुछ सुराग भी मिले हैं। बच्ची से गैंग रेप की आशंकाना से मना नहीं किया जा सकता है। चार में से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। शाम तक वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *