सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

चालीस फुट ऊंचे पोल पर झंडा फहराया भजनपुरा में रेखा रानी नें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

चालीस फुट ऊंचे पोल पर झंडा फहराया भजनपुरा में रेखा रानी नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी भजनपुरा की निगम पार्षद रेखा रानी, बिजेन्द्र प्रधान ने अपने वार्ड मे ध्वजारोहण का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया. गांवड़ी रोड स्थित चौ. हंसराज पार्क में करीब 40 फुट ऊंचे पोल पर तिरंगा लहराया गया.

Advertisement

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा, पूर्व निगम पार्षद भाई रोहताश कुमार, निगम पार्षद छाया शर्मा,  वार्ड अध्यक्ष प्रेमपाल ठाकुर, सचिन एडवोकेट, नवीन जोशी, अशोक कुमार, मंगतराम गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी और सैकडो क्षेत्रवासी शामिल हुए, कार्यक्रम में विशेष रूप से काफी संख्या में बच्चे और महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर सहयोग किया..  हाथो में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए भारत माता की जय के नारे लगाए और देशभक्ति के गीत गाए गए |

ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया. श्री दत्त शर्मा, रेखा रानी, रोहताश भाई, प्रेमपाल ठाकुर और छाया शर्मा ने सभी को संबोधित कर राष्ट्रीय महापर्व की शुभकामनाएं दी. रेखा रानी ने सभी आगंतुक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  हम सब मिलकर एक बेहतर समाज बनाए, प्रेम और भाईचारा बनाए रखें और देश की तरक्की में सहयोग करें. हमेशा स्नेह और सहयोग देने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया. तत्पश्चात चाय नाश्ते का आयोजन हुआ |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *