शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ले रही है बड़े फैंसले : मुकेश बंसल
दिल्ली को दिखने लगे है ट्रिपल इंजन सरकार के फायदे
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार दिल्ली की जनता के हित में लगातार फैंसले ले रही है | शायद ही कोई दिन बीतता हो जिस दिन रेखा गुप्ता सरकार कोई ना कोई निर्णय जनहित में नहीं लेती हो | यह कहना है शाहदरा उत्तरी जोन कमेटी के उपाध्यक्ष कर्दम पुरी वार्ड से भाजपा पार्षद मुकेश बंसल का |
मुकेश बंसल कहते है भजपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है अभी कावंड शिविरों के लिए सरकार की तरफ से जो बेहतरीन इंतजाम किये गए ऐसे इंतजाम शायद ही कभी कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की सरकारों नें किये हों | दिल्ली सरकार हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ राहत भरी खबरे ला रही है | इसी तरह स्कूली छात्रों के लिए रेखा गुप्ता सरकार नें सौगात दी है |
उल्लेखनीय है रेखा गुप्ता की सरकार ने 10वीं कक्षा में अच्छे नंबर से पास होने वाले 1200 मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त आई 7 लैपटॉप देने का फैसला लिया है इसके अलावा, सरकार द्वारा संचालित 175 स्कूलों में आईसीटी लैब स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है | ये ऐतिहासिक निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए | मुकेश बंसल कहते हैं मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के तहत, दिल्ली सरकार के स्कूलों के उन छात्रों को आई7 लैपटॉप दिए जाएंगे, जिन्होंने दसवीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं | यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप उनकी भविष्य की डिजिटल शिक्षा आवश्यकताओं को पूरा करेगा |
मुकेश बंसल कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार नें दिल्ली के एजुकेशन सिस्टम का बेड़ागर्क करके रख दिया आलम यह रहा कि अपने शिक्षा सिस्टम को वर्ल्ड लेवल का बताने वाली सरकार सरकारी स्कूलों में से किसी में भी फंक्शनल कंप्यूटर लैब नहीं तक स्ताहिपित नहीं कर सकी | जबकि रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में चालू सत्र में 175 स्कूलों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रयोगशालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया गया है |
मुकेश बंसल कहते है चार माह के शासन के दौरान ही रेखा गुप्ता सरकार नें दिल्ली की जनता को ट्रिपल इंजन की सरकार का महत्व समझा दिया है | भाजपा सरकार जनता से किये सभी वादे पूरे करते हुए जनहित में लगातार काम कर रही है |



