Home आमने सामने दिल्ली को रोशन करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार कर रही है...

दिल्ली को रोशन करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार कर रही है जमीनी तैयारी : गुरमीत सिंह सूरा

0
76
गुरमीत सिंह सूरासूरा
दिल्ली को रोशन करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार कर रही है जमीनी तैयारी : गुरमीत सिंह दिल्ली को रोशन करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार कर रही है जमीनी तैयारी : गुरमीत सिंह सूरासूरा

दिल्ली को रोशन करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार कर रही है जमीनी तैयारी : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली का अपने शासन में बेड़ागर्क करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आजकल दिल्ली में बिजली संकट का झूठा प्रोपेगेंडा चला रहे है | यह कहना है भरतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चिमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह कहते है अरविन्द केजरीवाल दावा करते हैं उनके समय में दिल्ली रोशन रहती थी यदि ऐसा ही था तो रेखा गुप्ता सरकार नें जो सर्वे कराया है उसमें चार हजार से ज्यादा डार्क स्पॉट क्यों सामने आये है | और इन्ही डार्क स्पॉट की वजह से राजधानी में सड़क हादसे तथा अपराधिक वारदातें होती रही हैं |

गुरमीत सिंह कहते हैं दिल्ली की भाजपा सरकार नें अपने शपथ के दो माह से भी कम समय में योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिए है शिक्षा का क्षेत्र हो,या स्वास्थ्य का अथवा सड़कों की मरम्मत का या यमुना की सफाई का चारों दिशाओं में विकास के कार्य शुरू हो चुके हैं या योजनायें बननी शुरू हो गई है | गुरमीत सिंह बताते हैं दिल्ली सरकार ने दिल्ली के 4000 डार्क स्पॉट्स को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है जिन्हें जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में राजधानी के यातायात प्रबंधन , सार्वजनिक स्थानों पर लाइट्स की व्यवस्था, ‘डार्क स्पॉट्स’ और बेघर लोगों के लिए आश्रय गृहों की दशा पर चर्चा की गई |

गुरमीत सिंह कहते हैं राजधानी के 4000 चिह्नित डार्क स्पॉट्स को दुरुस्त करने की योजना पर तेजी से काम करने के दिशा निर्देश दिए गए |. पी.डब्लू.डी.से संबंधित करीब दो हजार डार्क स्पॉट्स को दस दिन के भीतर दुरुस्त करने को कहा गया है | गुरमीत सिंह कहते हैं यदि केजरीवाल जी के समय में सब कुछ ठीक था तो भाजपा सरकार को ये सब करने की क्या जरूरत थी | गुरमीत सिंह कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here