सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर विराट कोहली ने बताया ऑल टाइम ग्रेट

2 मिनट पढ़ें

भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के बाहर होने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने, रोनाल्डो के सपोर्ट में एक भावुक पोस्ट लिखा है, जिसमें रोनाल्डो को उन्होंने अपना फेवरेट और ऑल टाइम ग्रेट बताया है।आपको बता दें कि पुर्तगाल की टीम को क्वार्टर फाइनल मैच में मोरक्को ने 1-0 से हराकर बाहर कर दिया था। इसी के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया। उस मैच के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को रोते हुए मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया था। अब रोनाल्डो को लेकर विराट कोहली ने एक पोस्ट किया है। कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा है कि “इस खेल में और दुनिया भर के खेल प्रशंसकों के लिए आपने जो कुछ भी किया है, उसे कोई ट्रॉफी या कोई खिताब कम नहीं कर सकता है। कोई भी ट्रॉफी यह नहीं बता सकता कि आपने लोगों पर क्या प्रभाव डाला है और जब हम आपको खेलते हुए देखते हैं तो मैं और दुनिया भर के कई लोग क्या महसूस करते हैं। यह भगवान की ओर से एक उपहार है।

एक ऐसे व्यक्ति के लिए एक रियल ब्लेसिंग जो हर बार अपने दिल से खेलता है और किसी भी खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण और सच्ची प्रेरणा का प्रतीक है। आप मेरे लिए सर्वकालिक महान हैं।’रोनान्डो ने हार के बाद चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी बात लिखी है। उन्होंने कहा कि पुर्तगाल के लिए विश्व कप जीतने का उनका सपना टूट गया। ‘जल्दबाजी में प्रतिक्रिया करने का कोई मतलब नहीं है। मैं हर किसी को इतना बताना चाहता हूं कि पुर्तगाल के प्रति मेरा समर्पण एक पल के लिए भी नहीं डगमगाया। मैं हमेशा एक पुर्तगाली के रूप में सभी के लक्ष्य के लिए खेलता रहा हूं। मैं कभी भी अपने साथियों या अपने देश से मुंह नहीं मोड़ूंगा।राष्ट्रीय टीम के लिए 16 वर्षों में हुए पांच विश्व कप में दिग्गज खिलाडि़यों के साथ और करोड़ों पुर्तगाली प्रशंसकों के समर्थन से मैंने हमेशा अपना शत प्रतिशत दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *