सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रीना दत्ता के पिता का निधन, अंतिम विदाई देने मां संग एक्स वाइफ के घर पहुंचे आमिर खान

2 मिनट पढ़ें
रीना दत्ता के पिता का निधन

रीना दत्ता के पिता का निधन, अंतिम विदाई देने मां संग एक्स वाइफ के घर पहुंचे आमिर खान

Advertisement

Reena Dutta Father Demise: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता के पिता का निधन हो गया है. आज 2 अक्टूबर, 2024 को रीना के पिता ने अंतिम सांस ली. ऐसे में रीना का परिवार शोक में डूबा है. इस मुश्किल वक्त में आमिर खान ने एक्स वाइफ रीना दत्ता को अकेला नहीं छोड़ा है. वे अपने एक्स ससुर के निधन की खबर मिलते ही रीना दत्ता के घर उनका दुख बांटने पहुंचे.

रीना दत्ता के घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आमिर खान अपनी कार में बैठकर रीना के घर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान आमिर ने लाल और सफेद कुर्ता के साथ भूरे रंग की धोती पहनी हुई थी. वे अपना हाथ अपनी छाती पर रखते दिखाई दिए. वहीं आमिर खान की मां जीनत हुसैन भी अपनी एक्स बहू के घर उन्हें सांत्वना देने पहुंचीं.

रीना के घर पहुंचीं आमिर खान की मां
आमिर खान की मां जीनत हुसैन को व्हाइट कलर का सूट पहने रीना दत्ता के घर में जाते देखा गया. इस दौरान उनके साथ उनकी हेल्पर थीं जिनका हाथ पकड़कर आमिर की मां चलती नजर आईं.

Advertisement

शादी के 16 साल बाद हुआ था आमिर-रीना का तलाक
बता दें कि आमिर खान और रीना दत्ता साल 1986 में शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी एक बेटी आयरा खान और एक बेटा जुनैद खान भी हैं. शादी के 16 साल बाद आमिर और रीना ने अलग होने का फैसला किया और 2002 में उन्होंने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए थे. इसके बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव से शादी की, लेकिन शादी के 15 साल बाद 2021 में इनसे भी अलग हो गए. वहीं रीना दत्ता ने आमिर से तलाक के बाद दोबारा अपना घ नहीं बसाया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *