सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

दिल्ली में 15 साल बाद हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश, 74 मिमी की हुई बारिश

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2007 के बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। रविवार को भारत मौसम विज्ञान के आंकड़ों के अनुसार, शहर में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 74 मिमी की लगातार बारिश हुई। इसके बाद पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे आ गया। वहीं, लगातार बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। सुबह नौ बजे एक्यूआई 54 दर्ज किया गया। राजधानी में शनिवार को दिनभर हुई बारिश से दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह बीते 12 सालों में सबसे कम दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2011 से लेकर अभी तक इस दिन कभी इतना पारा नहीं लुढ़का है। साल 2011 में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उधर, शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक दिल्ली में 55.4 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए कई जगहों पर मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। इस कड़ी में तड़के से ही हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, सुबह से लेकर शाम तक बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा और रिमझिम फुहारों के बीच-बीच में तेज बारिश का दौर आता-जाता रहा। शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार सुबह तक 25.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच का अंतर 2.6 डिग्री सेल्सियस था, जो 1969 के बाद दर्ज किया गया सबसे कम अंतर है। आईएमडी ने कहा, इससे पहले, इस तरह का सबसे कम अंतर 19 अक्टूबर 1998 को 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई। राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 74.3 मिलीमीटर बारिश हुई। पालम वेधशाला ने 64.9 मिमी बारिश दर्ज की। आईएमडी के मुताबिक, लोधी रोड, रिज और आयानगर मौसम केंद्रों में क्रमशः 87.2 मिमी, 60.1 मिमी और 85.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। गौरतलब है कि 15 मिमी से कम वर्षा को ‘हल्का’ माना जाता है। इसके ऊपर और 64.5 मिमी के बीच ‘मध्यम’, 64.5 मिमी और 115.5 मिमी के बीच ‘भारी’ और 115.6 मिमी और 204.4 मिमी से ऊपर को ‘अत्यंत भारी’ वर्षा माना जाता है। आईएमडी ने रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने तथा आसमान में सामान्य रूप से बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *