सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2022, KKR vs RCB: RCB को मिली सीजन की पहली जीत, कड़े मुकाबले में केकेआर को हराया

2 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 के छठे मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को तीन विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी का इस टूर्नामेंट में खाता भी कुल गया है। आज के इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बिल्कुल सही साबित हुआ। बैंगलोर के गेंदबाज ने कोलकाता की टीम को पूरे 20 ओवर खलने का मौका तक नहीं दिया और 18.5 ओवर में 128 रन पर की ढेर कर दिया था। केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा आंद्रे रसेल ने 25 रन बनाए, जबकि उमेश यादव ने 18 रन बनाए। इनके अलावा सैम बिलिंग्स 14 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर 13 रन और सुनील नरेन 12 रनही बना सके। इनमे से कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं कर सका। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा वनिंदु हसरंगा ने 4 विकेट झटके, जबकि 3 विकेट आकाशदीप ने चटकाए। दो विकेट हर्षल पटेल के खाते में गए और एक विकेट मोहम्मद सिराज को मिला।

आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। 1 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद टीम ने 17 रन पर ही तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे। अनुज रावत अपना खाता ही नहीं खोल पाए थे। इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस 5 और पूर्व कप्तान विराट कोहली 12 रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए। केकेआर की टीम में आज शामिल किए गए टिम साउदी ने आरसीबी के कप्तान को आउट किया। पहले मैच ही शानदार फॉर्म में चल रहे उमेश यादव ने इस मैच में भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहले दूसरी गेंद पर रावत को शून्य पर आउट किया फिर खतरनाक कोहली को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। आरसीबी के लिए 28 रन रदरफोर्ड ने बनाए, जबकि 27 रन शाहबाज अहमद ने खेली। 18 रन बनाकर डेविड विली आउट हुए। दिनेश कार्तिक 7 गेंदों में 14 रन बनाकर और हर्षल पटेल 6 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह आरसीबी की टीम ने 19.2 ओवरों में 7 विकेट पर 132 रन बना मुकाबला अपने नाम किया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *