सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जडेजा ने धोनी संग शेयर की फोटो, लिखा अब दोबारा शुरुआत करेंगे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL की सभी टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार को सौंप दी। अब 23 दिसंबर को मिनी ऑक्सन होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को रिटेन किया है। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह धोनी के सामने झुकर उनका अभिवादन कर रहे हैं। रविंद्र जडेजा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है सब कुछ ठीक है। दोबारा से शुरू करेंगे।

दरअसल, रविंद्र जडेजा को IPL 2022 शुरू होने से कुछ दिन पहले CSK की कप्तानी सौंपी गई थी। 8 मैचों के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी को दोबारा से कप्तानी सौंप दी थी। इसके बाद उन्होंने IPLको बीच में ही छोड़कर लौट गए थे। उनके टीम मैनेजमेंट के साथ विवाद की खबरें आई थीं। बाद में उन्होंने इंजरी का हवाला दिया था। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया से CSK से संबंधित सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद मीडिया में यह रिपोर्ट आई कि रविंद्र जडेजा CSK की मैनेजमेंट से नाराज हैं और वह अगले सीजन में CSK छोड़ सकते हैं।

Advertisement

IPL के बीच में CSK के साथ छोड़ने के बाद भी रविंद्र जडेजा ने खुलकर धोनी या टीम मैनेजमेंट को लेकर कुछ नहीं बोला था। रविंद्र जडेजा ने सीजन की समाप्ति होने के बाद भी अपनी चुप्पी साधे रखी थी। हालांकि, आखिरी वक्त उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच चीजों में बदलाव आया। इसमें सबसे ज्यादा अहम रोल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने निभाया। दरअसल, धोनी रविंद्र जडेजा को भविष्य के कप्तान के रूप में देख रहे हैं। धोनी का इस साल आखिरी IPL हो सकता है। उन्होंने ही रविंद्र जडेजा को रिटेन करने के लिए टीम मैनेजमेंट को मनाया। रविंद्र जडेजा पिछले सीजन में CSK को बीच में छोड़ने से पहले उन्होंने 8 मैचों में टीम की कप्तानी की। जिसमें टीम को 6 में हार मिली थी और केवल दो मैचों में ही टीम को जीत मिली थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *