सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IND vs ENG 2nd T20I: इंग्लैंड को दूसरे टी20 मैच में 49 रन से हरा, भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

4 मिनट पढ़ें

भारत ने इंग्लैंड को एजबेस्टन टी20 में 49 रन से हरा दिया है। लगातार दूसरी जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत ने इंग्लैंड में लगातार चौथी टी-20 सीरीज में जीत हासिल की। इससे पहले उसने 2021 में 3-2, 2018 में 2-1 और 2017 में 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया था। वहीं, बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीता। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं।

जडेजा ने खेली 29 गेंदों पर 46 रन की पारी  रवींद्र जडेजा

टॉस हारने के बाद भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पारी का आगाज किया। दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 49 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को रिचर्ड ग्लीसन ने तोड़ा। उन्होंने कप्तान रोहित को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। रोहित 20 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। ग्लीसन ने अपने अगले ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर पूर्व कप्तान विराट कोहली (एक रन) और पंत को चलता किया। इस तरह उन्होंने चार गेंद के अंदर तीन विकेट लिये। दूसरी छोर पर क्रिस जोर्डन ने भी कोई ढिलाई नहीं बरती और उन्होंने दो गेंदों में हार्दिक पांड्या (12) और सूर्यकुमार यादव (15) को आउट कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं। भारत एक समय 89 के स्कोर पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रहा था। लेकिन दिनेश कार्तिक (12) ने रनआउट होने से पहले रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और एक साझेदारी निभाई। कार्तिक के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा ने तेजी से रन बनाए और हर्षल पटेल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। हर्षल ने छह गेंदों में 13 रन बनाए। जडेजा आखिरी तक टिके रहे और 29 गेंदों में नाबाद रहते हुए 46 रन बनाए और टीम के स्कोर को 170 तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तरफ से जोर्डन ने सबसे ज्यादा चार जबकि ग्लीसन ने तीन विकेट लिए।

भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाज़ी भुवनेश्वर ने दोनों ओपनर को पवेलियन भेजा

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। शानदार फॉर्म में चल रहे भुवनेश्वर कुमार ने पारी की पहली ही गेंद पर जेसन रॉय को रोहित के हाथों स्लिप में कैच कराया। वे खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद तीसरे ओवर में जोस बटलर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। बटलर चार रन बना सके। इसके बाद डेविड मलान और लियाम लिविंगस्टोन ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की। लेकिन तीसरे ओवर में भुवी ने बटलर(5) को भी अपने जाल में फंसाया। बुमराह ने लियाम लिविंगस्टोन को 15 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। चहल ने हैरी ब्रुक को 8 रन पर पवेलियन भेज दिया। चहल ने डेविड मलान को 19 रन पर हर्षल पटेल के हाथों कैच करवा दिया। बुमराह ने सैम कुर्रन को 2 रन पर हार्दिक के हाथों कैच करवा दिया। मोइन अली को हार्दिक पांड्या ने 35 रन पर आउट किया तो वहीं क्रिस जार्डन एक रन बनाकर कैच आउट हो गए। ग्लीसन को भुवी ने 2 रन पर आउट कर दिया। भारत की तरफ से दूसरी पारी में भुवी ने तीन, बुमराह व चहल ने दो-दो जबकि हार्दिक पांड्या व हर्षल पटेल ने एक-एक सफलता हासिल की। भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 रविवार को नॉटिंघम में खेला जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *