Home मनोरंजन शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के समर्थन में उतरीं रश्मि देसाई

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के समर्थन में उतरीं रश्मि देसाई

0
211

बिग बॉस फेम रश्मि देसाई अक्सर अपने बेबाक बयानों और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उनकी इस खूबी को उनके फैंस बखूबी जानते हैं। अपने इसी अंदाज के चलते बेशर्म रंग के गाने पर हुए विवाद पर रश्मि देसाई ने हाल ही में बड़ा बयान दिया। रश्मि देसाई  ने कहा, ‘यह सिर्फ एक फिल्म है, यह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बारे में किसी भी तरह का कोई मसाला नहीं है। इस फिल्म के गाने में उन्होंने बतौर कलाकार अपनी भूमिका निभाई है। रश्मि देसाई  आगे कहती हैं, “मैंने कभी दीपिका पादुकोण को इस अंदाज में नहीं देखा है, लेकिन उन्होंने अपने किरदार के लिए इन चैलेंजे का सामना किया। हमें यह समझना चाहिए कि आर्टिस्ट केवल अपने किरदार के हिसाब से फिल्म में काम करते हैं और ऐसे में सभी को उनकी हौसला अफजाई करनी चाहिए, न कि उन्हें नीचा दिखाना चाहिए।’

फिल्म की हर बात को लेकर टिप्पणी करना जरूरी नहीं: रश्मि

रश्मि देसाई आगे कहती हैं, ‘फिल्म की हर बात को लेकर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है। फिल्में हर किसी को सपनों की दुनिया में लेकर जाती हैं। ये कहानियां दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बनाई जाती हैं।’ आपको बता दें, शाहरुख खान की फिल्में उनके फैंस को बेहद पसंद हैं। किंग खान के नाम से ही ज्यादातर फिल्में हिट हो जाती हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ पर इन दिनों काफी विवाद चल रहा है।

‘पठान’ रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में

आपको बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है। इस फिल्म के साथ लगभग पांच साल बाद शाहरुख सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया, जिसका टाइटल है ‘बेशर्म रंग’। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी, जिस पर काफी विवाद हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here