सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आदित्य चोपड़ा की किस बात पर फिदा हो गई थीं Rani Mukerji की कर ली शादी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आदित्य चोपड़ा की किस बात पर फिदा हो गई थीं Rani Mukerji की कर ली शादी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के बेहद प्यारे कपल हैं. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें आदित्य में क्या बात पसंद आई थी जिसकी वजह से उन्होंने उनसे शादी की.

रानी मुखर्जी बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. रानी ने अपने करियर में तमाम शानदार फिल्में दी हैं और अपनी एक्टिंग का भी लोहा मनवाया है. प्रोफेशनल लाइफ में बेहद सक्सेसफुल रही रानी अपनी पर्सनल लाइफ भी खूब एंजॉय कर रही हैं. रानी ने आदित्य चोपड़ा से शादी की है और ये कपल बी टाउन की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी में से एक है. दोनों की शादी को काफी समय हो गया है और हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी ने खुलासा किया कि आखिर किस वजह से उन्होंने आदित्य चोपड़ा से शादी की थी.

रानी मुखर्जी ने क्यों की आदित्य चोपड़ा संग शादी?

गैलाटा इंडिया से बातचीत के दौरान रानी ने अपने पति की जमकर तारीफ की. रानी ने कहा, “मुझे लगता है कि वह रियली में एक अच्छे इंसान हैं और मेरे लिए यही वजह थी. मैं अपने माता-पिता के साथ एक घर में पली-बढ़ी हूं, और मैंने उस तरह के लोगों को महत्व दिया है. मेरी लाइफ में, आसपास अच्छे लोगों का होना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि मुझे लोगों का रिस्पेक्ट करने की ज़रूरत है. यह मेरे लिए बहुत जरूरी है. मैंने आदि में जो देखा वह ये था कि वे एक बहुत ही दयालु इंसान, एक अच्छा इंसान और अपनी टीम के लिए एक ग्रेट लीडर हैं.”

रानी ने आगे कहा, “वह काफी फेयर है, अपने रंग के मामले में नहीं, बल्कि अपने मोरल और फैसलों के मामले में. आप प्यार से बाहर हो सकते हैं, या वह शुरुआती अट्रैक्शन खो सकते हैं, लेकिन आप किसी इंसान के लिए वह सम्मान कभी नहीं खोएंगे. मेरे लिए, यह बहुत जरूरी है. अगर मैं किसी के करीब रहना चाहती हूं तो मुझे उनका सम्मान करना होगा. मैंने दुनिया को बहुत करीब से देखा है, मैंने इस इंडस्ट्री में कई सालों तक काम किया है… इसलिए, अगर इसे इंडस्ट्री का कोई व्यक्ति होना था तो वह आदि के अलावा कोई नहीं हो सकता था.

Advertisement

रानी और आदित्य ने साल 2014 में की थी शादी

बता दें कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने 2014 में शादी की थी. इस कपल की एक बेटी आदिरा भी है. पिछले साल, एक्ट्रेस मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में एक स्पोकपर्सन थीं. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वह 2020 में प्रेग्नेंट थीं लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था. उन्होंने खुलासा किया था 5 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया था.

रानी मुखर्जी वर्क फ्रंट

रानी मुखर्जी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में देखा गया था. ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित थी. फिल्म में रानी मुखर्जी ने दो बच्चों की मां का किरदार निभाया था और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *