सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने 7वें दिन सबसे कम की कमाई, क्या होगा 100 करोड़ आंकड़ा पार?

3 मिनट पढ़ें

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 7: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने 7वें दिन सबसे कम की कमाई, क्या होगा 100 करोड़ आंकड़ा पार?

वीकेंड पर अच्छा कमाई करने के बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई कम होती दिख रही है. इसी बीच सातवें दिन की कमाई में गिरावट आने के बाद आने वाले दिन कैसे होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

पठान जहां रिलीज के 50 दिन बाद भी कलेक्शन करती दिख रही है तो वहीं रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम होता दिख रहा है. फिल्म रिलीज को एक हफ्ता बीत चुका है. वहीं वीकेंड पर अच्छा कमाई करने के बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई कम होती दिख रही है. इसी बीच सातवें दिन की कमाई में गिरावट आने के बाद आने वाले दिन कैसे होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

TJMM यानी तू झूठी मैं मक्कार के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आया

TJMM यानी तू झूठी मैं मक्कार के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, सातवें दिन यानी मंगलवार को 5.65-5.75 करोड़ तक की कमाई की है. वहीं भारत में फिल्म ने 81.94-82.04 करोड़ नेट की कमाई कर ली है, जो अच्छा तो है लेकिन पूरे हफ्ते के मुकाबले सबसे कम है. दरअसल, वीकेंड के बाद यानी तू झूठी मैं मक्कार ने छठे दिन सोमवार को फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की थी.

बता दें, अक्षय कुमार की सेल्फी और कार्तिक आर्यन की शहजादा पहले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप की गिनती में आ चुकी हैं. हालांकि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. वहीं फिल्म की बात करें तो यह लव रंजन द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर अहम किरदार में दिख रहे हैं. 200 करोड़ के बजट में बनी यह अब तक 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. हालांकि पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के अभी तक कहीं से भी करीब फिल्म नहीं है. वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर कपूर एनिमल में नजर आएंगे, जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *