सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

अक्षय कुमार और सनी देओल पर भारी पड़ सकते हैं रणबीर कपूर,’एनिमल’ की एक झलक में कुल्हाड़ी की बेजोड़ ताकत दिखा डाली

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

सनी देओल और अक्षय कुमार पर भारी पड़ सकते हैं रणबीर कपूर, ‘एनिमल’ की एक झलक में दिखा डाली कुल्हाड़ी की बेजोड़ ताकत

सिनेमा प्रेमियों के लिए 11 अगस्त का दिन काफी अहम होने जा रहा है. इस दिन तीन सुपरस्टार रणबीर कपूर, अक्षय कुमार और सनी देओल अपनी फिल्म एनिमल, ओएमजी 2 और गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले के लिए उतरेंगे.

11 अगस्त फिल्में रिलीज होने के लिहाज से खास दिन हो गया है. 11 अगस्त, 2023 सिनेमा के इतिहास में एक यादगार दिन भी हो सकता है. इस दिन एक साथ तीन सुपरस्टार्स की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. इस तरह सनी देओल, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर का बॉक्स ऑफिस पर त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है. तीन सितारे, तीन फिल्में (गदर 2, ओएमजी 2 और एनिमल) और तीनों के ही सुपरहिट डायरेक्टर और एक्टर. इस तरह सिनेमाघरों में सिने प्रेमियों के लिए एक ही दिन में तीन फिल्मों के जरिये तीन अलग-अलग तरह के कंटेंट को परोसा जाएगा. लेकिन एनिमल की एक झलक ने इशारा कर दिया है कि ओएमजी 2 और गदर 2 के लिए बॉक्स ऑफिस के सफर को आसान नहीं रहने देगी.

रणबीर कपूर की एनिमल

‘एनिमल’ का हाल ही में एक प्री-टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें जोश से भरा पंजाबी गाना और लोहे के मुखौटे पहने कुछ लोग और फिर कुल्हाड़ी के साथ रणबीर कपूर का खौफनाक अंदाज. इस तरह एनिमल की एक झलक ने जरूर दर्शकों का ध्यान खींचा और फिर अर्जुन रेड्डी फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के हाथ में डायरेक्शन की कमान है तो कुछ अनोखे और नए की उम्मीद की जा रही है. फिल्म को को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म को 11 अगस्त को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा.

सनी देओल की ‘गदर 2’

सनी देओल की गदर 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में जबरदस्त एक्शन था और इस एक्शन अंदाज को खूब पसंद भी किया गया था और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. अब 22 साल बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा पुरानी कास्ट यानी सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ ही इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं. इस सीक्वल को देखते हुए, हाल ही में गदर को दोबारा से रिलीज किया गया था. एक बार फिर फैन्स तारा सिंह को नए मिशन पर जाते हुए देखे सकेंगे.

Advertisement

अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’

‘गदर 2’ और ‘एनिमल’ 11 अगस्त को रिलीज हो रही थीं, लेकिन इस बार अक्षय कुमार भी इस बॉक्स ऑफिस मुकाबले में कूद गए और उनकी फिल्म ‘ओएमजी 2’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया. फिल्म को अमित राय डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम, अरुण गोविल और गोविंद नामदेव नजर आएंगे. इस तरह अब एक दिन में तीन फिल्में रिलीज होंगी.

गदर 2, ओएमजी 2 और एनिमल में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

गदर 2 और ओएमजी 2 हिट फिल्मों की सीक्वल हैं. लेकिन एनिमल एकदम नए कॉन्सेप्ट पर आधारित फिल्म है. सनी देओल और अक्षय कुमार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और जिन किरदारों को इन्होंने निभाया है, उन्हें भी खूब पसंद किया गया था. लेकिन रणबीर कपूर पहली बार इस तरह के किरदार के साथ आ रहे हैं. हालांकि तीनों दिग्गज सितारें, तीनों ही अपने जॉनर के महारथी है, लेकिन अभी तक जो भी पहले झलक दिखी है, उसमें रणबीर कपूर अपने बाकी सीनियर्स पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. बाकी फैसला तो 11 अगस्त को जनता ही करेगी.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *