सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल खान को मिली जान से मारने की धमकी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस बात को राखी ने खुद सामने आकर बताया है। राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने ये फोन पर आई धमकी को दिखाया है। हालांकि, राखी ने बिश्नोई गिरोह को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह आदिल खान से दूर रहें। आदिल को किसी दाऊद हसन नाम के आदमी ने धमकी भरा मैसेज भेजा है, जिसमें लिखा था, ‘राखी सावंत से दूर रहो, हम तुम्हें मार देंगे।’ इस बात पर राखी ने अपने रिएक्शन देते हुए कहा कि ‘हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हमने किसी का क्या बिगाड़ा है, हमें क्यों धमकी दे रहे हो। आदिल मेरी जान है, मैं उसके बिना जिंदा नहीं रह सकती। धमकी देना बंद करो, पहले मुझे खत्म करो।’ राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक ने उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा,’इनकी नौटंकी कभी खत्म नहीं होगी।’ बता दें कि हाल ही में राखी सावंत आदिल के परिवार से मिली थीं। मुलाकात केक बाद उन्होंने कहा कि आदिल के परिवार से मुलाकात फीकी रही, उन्होंने जैसा सोचा था वैसा कुछ इस मुलाकात में नहीं हुआ। राखी सावंत ने बताया कि ये कोई शादी के इरादे से की गई मुलाकात नहीं थी बल्कि एक डिनर डेट थी जिस पर वो आदिल के परिवार से मिलीं जो मुंबई घूमने के लिए आए थे और इसी दौरान आदिल ने राखी को उनसे मिलवाना ठीक समझा। लेकिन राखी को जो उम्मीद थी वैसा नहीं हुआ।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *