सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी पर मारपीट करने, पैसे, आभूषण लेने का आरोप लगाया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अभिनेत्री राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर उनसे मारपीट करने तथा उनकी जानकारी के बिना उनके फ्लैट से पैसे और आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद दुर्रानी को मंगलवार को शहर के ओशिवरा पुलिस थाने में लाया गया। एक अधिकारी ने सोमवार रात को पुलिस में दिए गए राखी सावंत के बयान का हवाला देते हुए बताया कि सावंत जनवरी 2022 में दुर्रानी के संपर्क में आयी और दोनों ने एक संयुक्त व्यावसायिक खाता खुलवाया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, दुर्रानी ने एक कार खरीदने के लिए जून में उस खाते से 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि निकाली, लेकिन सावंत ने कोई आपत्ति नहीं जतायी, क्योंकि दुर्रानी ने कहा था कि वह उनसे शादी करेंगे। उन्होंने बताया कि बाद में दुर्रानी ने कथित तौर पर सावंत से दो बार मारपीट की, जिसके कारण उन्हें दुर्रानी के खिलाफ गैर-संज्ञेय शिकायत दर्ज करानी पड़ी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सावंत के मुताबिक दुर्रानी ने उन्हें धमकी दी कि वह उनके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा या उन्हें सड़क हादसे में मरवा देगा। सावंत ने दुर्रानी पर उन्हें ‘नमाज’ पढ़ने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को सावंत को पता चला कि उनकी अलमारी से पांच लाख रुपये नकद और उनकी मां के ढाई लाख रुपये के आभूषण गायब हैं। इसके बाद उन्हें अंधेरी की अपनी इमारत के चौकीदार से पता चला कि उनकी गैरमौजूदगी में दुर्रानी फ्लैट पर आया था।’’ पुलिस ने बताया कि इसके बाद सावंत ने ओशिवरा पुलिस थाने में सोमवार रात को शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद दुर्रानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 323 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *