सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा का अमिताभ बच्चन के नाम भावुक नोट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव  के निधन पर मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कॉमेडियन के निधन पर दुख जताया, जिसके बाद राजू की बेटी अंतरा ने भी अभिनेता के नाम एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। राजू श्रीवास्तव बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते थे और उनकी मिमिक्री भी करते थे। जब राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती थे, तो बिग बी ने उनके लिए एक ऑडियो भी भेजा था। वहीं, अब कॉमेडियन की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने राजू श्रीवास्तव के सोशल मीडिया पेज से उनकी कई सारी तस्वीरें साझा की हैं अंतरा ने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने के लिए अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा किया है। अंतरा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘इस मुश्किल घड़ी में हर दिन हमारा साथ देने के लिए मैं अमिताभ बच्चन अंकल की बहुत आभारी हूं। आपकी प्रार्थनाओं ने हमें ताकत और सपोर्ट दिया, जिसे हम सभी हमेशा याद रखेंगे। आप मेरे पिता के आदर्श, प्रेरणा, प्रेम और गुरु हैं। मेरे पिता ने जब से आपको बड़े पर्दे पर देखा, आप उनके साथ रहे। उन्होंने आपको ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी फॉलो किया। उन्होंने आपके नंबर को गुरुजी के नाम से सेव कर रखा था। आप पापा के अंदर पूरा बसे हुए थे। आपके भेजे गए ऑडियो क्लिप को सुनने के बाद उनका हरकत करना इस बात का सबूत है कि आप उनके लिए क्या मायने रखते थे। मेरी मां शिखा, भाई आयुष्मान, मैं और मेरा पूरा परिवार आपका शुक्रगुजार रहेगा। उन्हें विश्व स्तर पर जो पहचान और प्यार मिला है, वह आपकी वजह से ही है। शुक्रिया।’ बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी और बीच में सेहत में सुधार भी देखने को मिला। माना जा रहा था कि कॉमेडियन जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। लेकिन करीब 40 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्होंने 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *