सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Rajinikanth Health Update: अब कैसी है रजनीकांत की तबीयत? जानिए कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

2 मिनट पढ़ें
Rajinikanth Health Update

Rajinikanth Health Update: अब कैसी है रजनीकांत की तबीयत? जानिए कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Advertisement

Rajinikanth Health Update: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इस वकत चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती है. एक्टर को सोमवार देर रात पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था. जिसके बाद उनके फैंस चिंता में घिर गए और ये जानना चाहते हैं कि उनकी हालत अब कैसी है. इसी बीच अस्पताल से एक्टर की हेल्थ अपडेट सामने आई है. जिसमें बताया जा रहा है कि अब रजनीकांत की हालत स्थिर है.

अब कैसी है रजनीकांत की हालत

चेन्नई के अपोलो अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक रजनीकांत को 30 सितंबर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. दरअसल एक्टर के हार्ट एक वाहिका में सूजन बताई थी. जिसका इलाज गैर सर्जिकल, ट्रांसकैथेटर प्रक्रिया द्वारा किया गया था. वहीं अब वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश ने इसमें एक स्टेंट लगाया और सूजन को पूरी तरह से बंद कर दिया. जिसका बाद एक्टर की हालत में काफी सुधार है. अपोलो अस्पताल ने ये भी जानकारी दी है कि रजनीकांत की सर्जरी हुई है और वो सफल रही.

Rajinikanth Health Update: अब कैसी है रजनीकांत की तबीयत? जानिए कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

कब मिलेगी ‘थलाइवा’ को अस्पताल से छुटटी ?

Advertisement

वहीं जानकारी के अनुसार रजनीकांत की हालत अब स्थिर है. इसलिए उन्हें दो दिन मेडिकल देखरेख में रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. वहीं इससे पहले एक्टर की वाइफ ने फैंस को हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि, ‘सब ठीक है’. उनके इस बयान के बाद थलाइवा के फैंस ने राहत की सांस ली थी और वो लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

इन फिल्मों में बिजी हैं रजनीकांत

वर्कफ्रंट की बात करें तो 76 साल के रजनीकांत अभी भी फिल्मों में काफी सक्रिय है औऱ उनकी फिल्में पर्दे पर ब्लॉकबस्टर हिट रहती है. बहुत जल्द रजनीकांत निर्देशक ज्ञानवेल राजा की ‘वेट्टैयान’ में नजर आएंगे. जो 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा उनके पास लोकेश कनगराज की ‘कुली’ भी है. दोनों ही फिल्मों का फैंस के बेसब्री से इंतजार है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *