सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

राज कुमार जैन की मेहनत रंग लायी ,तिरंगा साइकिल यात्रा में ताकत दिखाई देवेंद्र यादव नें कई किलोमीटर तक साइकिल चलाई

3 मिनट पढ़ें
राज कुमार जैन

राज कुमार जैन की मेहनत रंग लायी ,तिरंगा साइकिल यात्रा में ताकत दिखाई देवेंद्र यादव नें कई किलोमीटर तक साइकिल चलाई

Advertisement

राज कुमार जैन की मेहनत रंग लायी ,तिरंगा साइकिल यात्रा में ताकत दिखाई देवेंद्र यादव नें कई किलोमीटर तक साइकिल चलाई

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , आज़ादी पर्व के मौके पर बाबरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राज कुमार जैन नें जिले की पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा साइकिल यात्रा का शानदार आयोजन कर प्रदेश कांग्रेस नेत्रत्व को अपनी जमीनी ताकत का एहसास कराया ,इसमें कोई दो राय नहीं साइकिल यात्रा को जबर्दस्त कामयाबी मिली | यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें खुद कई किलोमीटर तक साइकिल चलाई उन्होंने बाबरपुर,सीमापुरी तथा रोहताश नगर विधानसभा के लम्बे रास्ते साइकिल से ही तय किये | उनके साथ-साथ जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन तथा प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा भी रहे |

यात्रा की शुरुवात में दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुखविंदर सिंह डैनी पूर्व विधायक भीष्म शर्मा,अब्दुल रहमान नें भी हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ सैंकड़ों की संख्या में साईकिल यात्री तिरंगा यात्रा में तिरंगा लेकर चल रहे थे। जिनमे मंडलम अध्यक्ष,ब्लाक अध्यक्ष ,विधानसभा प्रभारी ,ब्लाक प्रभारी,जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे | यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर साइकिल यात्रा का शानदार स्वागत किया गया जहां कार्यकर्ता छतों से साइकिल यात्रियोँ पर पुष्पवर्षा कर रहे थे |

Advertisement

यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर लोगो नें पानी,मिठाई तथा फल वितरित किये और देवेन्द्र यादव तथा राज कुमार जैन का भव्य स्वागत किया | राज कुमार जैन को इस बात का अच्छे से आभास था कुछ नेता इस कार्य में बाधा डाल सकते हैं लिहाजा उन्होंने अपनी निजी टीम को अलर्ट कर रखा था और अतिरिक्त इंतजाम की व्यवस्था भी की हुई थी लिहाजा साइकिल यात्रा उम्मीद से भी ज्यादा कामयाब रही | यात्रा की अपार सफलता पर प्रदेश नेत्रत्व नें श्री जैन को साधुवाद देते हुए उनकी पीठ थपथपाई |

देवेंद्र यादव और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा साइकिल यात्रा पूरे यमुना पार क्षेत्र में बाबरपुर की मुख्य सड़कों पर निकाल कर लोगों के सामने सत्ता हासिल करने के भाजपा की वोट चोरी के षडयंत्र का पर्दाफाश किया, जिसे लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी ने देश के सामने लाकर असवैधानिक रुप से सत्ता पर काबिज रहने की साजिश को उजागर किया है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की “वोट चोरी“ लोकतंत्र, संवैधानिक, स्वतंत्रता और निष्पक्ष चुनाव के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग की स्वायत्तता और तटस्थता पर सीधा हमला है। “वोट चोरी से आजादी के लिए“ “तिरंगा साइकिल यात्रा“ बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कटोरा बिल्डिंग, कबीर नगर, शाहदरा से शुरु करके क्षेत्र में कुछ किलोमीटर रिहायशी क्षेत्रों, मुख्य बाजारों से निकालकर वापस उसी स्थान पर समाप्त की गई जहां से साइकिल यात्रा शुरू हुई थी। भाजपा द्वारा “वोट चोरी“ के दुष्चक्र को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस के दृढ़ प्रयासों को पूरा समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने साइकिल यात्रा की सराहना की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *