बूथ स्तर पर टीम तैयार करनी शुरू की राज कुमार जैन नें
* हर कालोनी में किया करेगें मीटिंग
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बाबरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राज कुमार जैन नें कहा संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देश पर बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के काम में तेजी लाई जा रही है जिसके तहत कालोनी स्तर पर कांग्रेस की बैठकें आयोजित की जायेगीं और नये-नये लोगो को सन्गठन के साथ जोड़ा जाएगा |

राज कुमार जैन नें उक्त विचार रोहताश नगर विधानसभा के तहत पूर्वी राम नगर में आयोजित एक बैठक में व्यक्त किये | बैठक का आयोजन वरिष्ठ एवं सक्रिय कांग्रेस नेता नवीन चन्द्रा नें अपने आवास पर किया था | उक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेटअश्वनी भारद्वाज ,जिला कांग्रेस की ओर से विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा किसान ,रोहताश नगर ब्लाक अध्यक्ष मुकेश पांचाल ,अशोक नगर ब्लाक अध्यक्ष प्रताप शर्मा,सुभाष मौहल्ला ब्लाक अध्यक्ष देवानंद चौधरी ,मंडलम अध्यक्ष राजबीर सिंह,रवि गौतम,सुनील भारद्वाज,रामबीर पाल,जोगिन्दरी देवी,अनिल कुमार,अर्जित सिंह,राधाकृष्ण शर्मा ,मौ.अब्बास,सोनिया,नाजिया,डॉ.अशोक शर्मा,हरदेव सिंह,घनश्याम ,रविंद्रकुमार,युगल पाठक,सत्यवीर शर्मा ,प्रमोद शर्मा,त्र्यंम्बक चतुर्वेदी,प्रणव टावरा ,जया शर्मा,अक्षत शर्मा,रविन चौहान,मौ.युसूफ,मौ.कयूम,संजीदा बेगम ,रवि कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल रहे |
राज कुमार जैन नें कहा नवीन चन्द्र और रामबीर पाल रामनगर वार्ड से कांग्रेस के पिलर है कई दशक से दोनों पार्टी से जुड़े है और निश्वार्थ भाव से सन्गठन का काम देख रहे है अब समय आ गया है सन्गठन का विस्तार गली मौहल्ले तक किया जाए | उन्होंने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं हमें उनके दिशा निर्देश के तहत सन्गठन की मजबूती के लिए काम करना है | बैठक में अश्वनी भारद्वाज,संजीव शर्मा किसान नवीन चन्द्र नें भी अपने विचार रखे | नवीन चन्द्र एन.एस.यू.आई.के समय से कांग्रेस से जुड़े हैं उन्होंने स्व.एच.के.एल.भगत,शीला दीक्षित,दीप चंद बंडू डॉ.ए.के.वालिया ,रामबाबू शर्मा विपिन शर्मा,परमानन्द शर्मा के चुनावो में पार्टी का मजबूती के साथ काम किया है और पार्टी आगे भी जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपेगी वे उसे पुरी मेहनत के साथ करेगें |



