सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

दिल्ली में बारिश की बौछार, NCR में मौसम हुआ सुहावना; गर्मी से मिली राहत

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश से तापमान गिरा, बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 व 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दक्षिण पूर्वी हिस्सों समेत कई इलाकों में हुई वर्षा

दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. शहर के पूर्वी, मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों समेत कई इलाकों में वर्षा हुई.

न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत और 27 फीसदी के बीच रही.

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 व 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे ‘खराब’ (215) श्रेणी में दर्ज किया गया.

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *