पूर्वी दिल्ली में डॉ गुरमीत सिंह सूरा द्वारा रैन सवाई कीर्तन दरबार करवाया गया

0
109
डॉ गुरमीत सिंह सूरा
पूर्वी दिल्ली में डॉ गुरमीत सिंह सूरा द्वारा रैन सवाई कीर्तन दरबार करवाया गया

पूर्वी दिल्ली में डॉ गुरमीत सिंह सूरा द्वारा रैन सवाई कीर्तन दरबार करवाया गया

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्वी दिल्ली से भाजपा से जुड़े सिख नेता डॉ गुरमीत सिंह सूरा के द्वारा बाबा सुखदेव सिंह मुखी भूचो मंडी के सहयोग से रैन सवाई कीर्तन दरबार करवाया गया जिसमे देर शाम से सुबह अमृत वेले तक पंथ प्रसिद्ध कीर्तन जत्थों के द्वारा गुरबाणी का मनोहर कीर्तन संगत को श्रवण करवाया गया। कीर्तन दरबार में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, जिला भाजपा शाहदरा अध्यक्ष संजय गोयल, महामंत्री दीपक गाबा ,विश्वाश नगर से विधायक ओ पी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल, डॉ वी.के. मोंगा,पूर्व मेयर नीमा भगत, पूर्व विधायक नसीब सिंह,निगम पार्षद रमेश गर्ग, विजय शर्मा, मलकीत सिद्ध, रामगढ़िया बोर्ड दिल्ली की टीम, पंजाबी सभा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

डा गुरमीत सिंह सुरा परिवार द्वारा हर साल कीर्तन समागम, गतका मुकाबले आदि करवाकर पंथ को जोड़ने के प्रयास किए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here