सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

13 जनवरी को सीलमपुर पुर में “जय भीम-जय संविधान“ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी : काजी निजामुद्दीन

4 मिनट पढ़ें
काजी निजामुद्दीन

13 जनवरी को सीलमपुर पुर में “जय भीम-जय संविधान“ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी : काजी निजामुद्दीन

Advertisement

13 जनवरी को सीलमपुर पुर में “जय भीम-जय संविधान“ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी : काजी निजामुद्दीन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सीलमपुर विधानसभा में 13 जनवरी, को ‘‘जय भीम, जय संविधान’’ विशाल जनसभा को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करके दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चुनावी बिगुल बजाएंगे। जनसभा में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता को मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने दी |

प्रेस कांफ्रेंस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सचिव प्रभारी सुखविंदर सिंह डैनी और दानिश अबरार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक हरीशंकर गुप्ता, नेशनल मीडिया कॉआर्डिनेटर अभय दूबे, प्रवक्ता रश्मि सिंह मिगलानी और आस्मा तसलीम भी मौजूद थी।

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की समस्याओं को समझने और जानने के लिए हजारों किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में निकाली गई। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान लाखों लोगों जिनमें गरीब, वंचित, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यको और हजारों सामाजिक संस्थाओं और कल्याण कार्य करने वाली एनजीओ से बात की और करोड़ो देशवासियों की समस्याओं का कैसे निवारण किया जाए, उसके लिए जनता की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी काम कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों के लिए प्यारी दीदी योजना और जीवन रक्षा योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें है वहां राहुल गांधी के देशवासियों के विकास और बेहतर जीवन देने के लक्ष्य को अंजाम दे रही हैं।

Advertisement

काजी निजामुद्दीन के कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी राहुल गांधी वंचितों, दलितों, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों और गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले लोगों और विशेषकर किसानों की परेशानियों और संकट से लगातार रुबरु होते हुए उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे है और उन्होंने बताया कि राहुल जी दिल्ली में पिछले दिनों आनन्द विहार पर लोगों से मिले, सैलून वालों से, मोटर मैकेनिक, कारपेन्टर, कुम्हार, सड़क पर रोजी रोटी कमाने वाले, महंगाई का आंकलन करने के लिए आजादपुर सब्जी मंडी सहित हर वर्ग के लोगों से मिलकर दिल्ली वालों की समस्याओं को जानने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की सफल महीने भर की दिल्ली न्याय यात्रा, जिसमें दिल्ली के लाखों निवासियों ने भाग लिया। दिल्ली को केजरीवाल सरकार और भाजपा के 11 साल के कुशासन और तबाही से बचाने के लिए दिल्ली की जनता ने कांग्रेस सत्ता में वापस लाने के लिए दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है। राहुल जी के दिल्ली आंकलन के बाद भविष्य में दिल्ली की जनता को बेहतर जीवन शैली प्रदान करने में दिल्ली कांग्रेस किस प्रकार सहायक बनेगी, उन सभी समस्याओं को अपने घोषणा पत्र में जनता से किए वादों वादों को सार्थक करने के लिए डालेंगे।

श्री काजी ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है और कांग्रेस शासित राज्यों में करके दिखा रहे हैं और दिल्ली में जनता के सहयोग से सरकार बनाने के बाद दिल्ली की जनता तक सभी गारंटियां का फायदा पहुंचाने के लिए एक मिसाल कायम करेंगे क्योंकि पिछले 11 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता सिर्फ धोखा दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *